बेकाबू कोरोना ने ध्वस्त किए सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में 1,26,315 नए केस

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस का कहर नित नए रिकॉर्ड बना रहा है। आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे 1,26,315 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 684 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना महामारी की शुरुआत से यह एक दिन में दर्ज किए गए सबसे ज्यादा मामले हैं। इससे पहले मंगलवार को 1.15 लाख नए मामले आए थे।

कोरोना की दूसरी लहर में सबसे ज्यादा प्रभावित राज्य महाराष्ट्र, दिल्ली, छत्तीसगढ़, मप्र, पंजाब और तमिलनाडु हैं।

इसमें भी महाराष्ट्र और दिल्ली का बहुत बुरा हाल है। पिछले दिन महाराष्ट्र में करीब 60 हजार नए केस सामने आए हैं।  

बुधवार को महाराष्ट्र में कुल 59907 केस सामने आए। जो पूरे देश में आए मामलों का पचास फीसदी है। महाराष्ट्र में कोरोना बेकाबू है। यहां की स्वास्थ्य व्यवस्था भी प्रभावित हो रही हैं।

हालांकि प्रशासन पुख्ता इंतजाम का दावा कर रहा है, लेकिन राज्य के कई शहरों में बेड्स की कमी मिलने की भी शिकायतें हैं।

दिल्ली का भी बुरा हाल

दिल्ली में एक दिन में पांच हजार से ज्यादा केस सामने आ रहे हैं। बुधवार को यहाँ 5, 506 नए मामले दर्ज किए गए हैं। उप्र में 6,023, कर्नाटक में 6,976 मामले दर्ज किए गए हैं।

सबसे बड़ी चिंता की बात ये है देश में एक्टिव केस की संख्या नौ लाख के पार हो गई है। एक महीने पहले एक लाख के करीब एक्टिव मामले बचे थे।

रायपुर- छिंदवाड़ा में संपूर्ण लॉकडाउन

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तो 9 अप्रैल से 19 अप्रैल तक पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है। वहीं मप्र के छिंदवाड़ा जिले में भी लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया है।

महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब कर्नाटक समेत कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक यह पाबंदी लागू की गई है। 

Back to top button