कोरोना: नए मामलों में बड़ी गिरावट, एक्टिव केस भी हुए कम

corona test

नई दिल्ली। देश को कोरोना की दूसरी लहर से लगातार राहत मिल रही है। सोमवार को एक दिन में कुल नए केसों का आंकड़ा 1.52 लाख दर्ज किया गया है, जो बीते 50 दिनों में सबसे कम है। पिछले 20 दिनों से लगातार कोरोना के नए केसों में गिरावट का दौर देखने को मिल रहा है।

नए केसों में कमी और रिकवरी ज्यादा होने के चलते एक्टिव केसों की संख्या में भी तेजी से कमी आई है। फिलहाल भारत में कोरोना के कुल एक्टिव केस 20,26,092 हैं। बीते एक दिन में ही एक्टिव केसों की संख्या में 88,416 की कमी आई है।

पिछले एक दिन में देश भर में कोरोना से 2,38,022 मरीज रिकवर हुए हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना को मात देने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,56,92,342 हो गया है। ऐसा लगातार 18वें दिन हुआ है, जब रिकवर होने वाले लोगों की संख्या नए केसों के मुकाबले ज्यादा है।

भारत में कोरोना का रिकवरी रेट बढ़कर 91.60 फीसदी हो गया है। वहीं साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट भी 9.04% रह गया है। अब डेली पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो यह 9.07 पर्सेंट ही रह गया है। बीते एक सप्ताह से लगातार यह आंकड़ा 10 फीसदी से कम पर बना हुआ है।

देश में अब तक देश में 34.48 करोड़ टेस्ट हो चुके हैं। साथ ही कुल 21.3 करोड़ लोगों को अब तक कोरोना वैक्सीन की डोज दी जा चुकी हैं।

Back to top button