
UPSC पर देश का भरोसा आज भी कायम:PM Modi
UPSC शताब्दी समारोह में शामिल हुए Modi
Delhi Prime Minister Narendra Modi UPSC: भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपीएससी (Union Public Service Commission) के शताब्दी समारोह में शामिल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि ये यूपीएससी के 100 साल का जश्न ही नहीं है बल्कि ये इसकी विरासत का जश्न है। यह उन लाखों युवाओं की आकांक्षाओं का भी उत्सव है, जो हर साल अपना सपना साकार करने की कोशिश करते हैं।
यूपीएससी के 100 साल के उत्सव के दौरान एक स्मारकीय डाक टिकट भी जारी किया गया। पीएम मोदी ने कहा, ‘जब मैं यहां गैलरी देख रहा था तो 1920 में नेताजी सुभाषचंद बोस भी इसी प्रक्रिया से गुजरे थे, उनकी सारी जानकारी यहां है। मेरा इस बात पर ध्यान गया कि उस समय अंग्रेजों की हुकूमत थी, लेकिन संस्कृत का पेपर होता था और सुभाष बाबू ने संस्कृत में पेपर लिखा था।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन के दौरान कहा 100 साल की इस यात्रा में पीढ़ियां बदलीं, सरकारी जगहें, तकनीक और सिलेबस बदले, लेकिन यूपीएससी पर आज भी भरोसा कायम है। ये आप सभी की बहुत बड़ी पूंजी है। मैं 100 वर्ष की इस यात्रा से जुड़े सभी महानुभावों का वंदन करता हूं, आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं।





