कब्रों के ऊपर से गुजरी क्रेन-JCB! खंडवा के बड़ा कब्रिस्तान में बवाल, कमेटी भंग

खंडवा के बड़ा कब्रिस्तान में पेड़ों की कटाई के दौरान मशीनों के इस्तेमाल को लेकर विवाद खड़ा हो गया। समाजजनों ने आरोप लगाया कि क्रेन, JCB और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्रों के ऊपर से गुजारा गया, जिससे कई कब्रों को नुकसान पहुंचा और कुछ पर लगे नाम व पहचान के निशान भी मिट गए। मामले के सामने आने के बाद कब्रिस्तान कमेटी को भंग कर दिया गया है।

MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा स्थित बड़ा कब्रिस्तान में गुरुवार सुबह पेड़ों की कटाई के दौरान उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब कब्रिस्तान परिसर में भारी मशीनों के इस्तेमाल का मामला सामने आया। समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि पेड़ों की कटाई के लिए लाई गई क्रेन, JCB और ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्रों के ऊपर से ले जाया गया। इससे कई कब्रों को नुकसान पहुंचने की बात कही जा रही है।

मां की कब्र पर पहुंचे तो दिखी मशीन
कहारवाड़ी निवासी इकबाल चौहान गुरुवार सुबह एक मैयत में शामिल होने बड़ा कब्रिस्तान पहुंचे थे। इस दौरान वह अपनी मां की कब्र पर भी गए। वहां उन्होंने क्रेन खड़ी देखी। इकबाल ने पेड़ों की कटाई कर रहे लोगों से मशीनों के इस्तेमाल को लेकर जानकारी ली।

इकबाल चौहान का आरोप है कि मौके पर मौजूद एक युवक मशीन को कब्रों के ऊपर से ले जाने के निर्देश दे रहा था। उन्होंने इसका विरोध किया। विरोध के बाद पेड़ों की कटाई कर रहे लोग वहां से चले गए।

यह भी पढ़ें…

प्रकृति ने किया भोलेनाथ का अभिषेक! जटाशंकर धाम में गोमुख से फूटी जलधारा…

कब्रों को नुकसान पहुंचने का आरोप
मामले की जानकारी मिलने के बाद शहजाद चौहान ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। समाजजनों का आरोप है कि मशीनों की आवाजाही के कारण कब्रों को नुकसान हुआ है। कुछ कब्रों पर लगे नाम और पहचान संबंधी निशान भी मिटने की बात सामने आई है।

घटना की जानकारी फैलने के बाद बड़ी संख्या में समाज के लोग कब्रिस्तान पहुंच गए और मामले को लेकर नाराजगी जताई। लोगों ने कब्रिस्तान में मशीनों के इस्तेमाल और पेड़ों की कटाई के तरीके पर सवाल उठाए।

यह भी पढ़ें…

 MP के रीवा में सड़क हादसा,12 मरे, 20 घायल

कब्रिस्तान कमेटी हुई भंग
विवाद बढ़ने के बाद कब्रिस्तान की व्यवस्था से जुड़ी कमेटी को भंग कर दिया गया। मामले को लेकर जिम्मेदार लोगों से जानकारी ली जा रही है। वहीं, पुलिस को दी गई शिकायत के बाद पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

समाजजनों का कहना है कि कब्रिस्तान में किसी भी तरह के निर्माण, सफाई या पेड़ों की कटाई के दौरान कब्रों की मर्यादा और उनकी पहचान का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। अब यह भी जांच का विषय है कि मशीनों को कब्रों के बीच से ले जाने की अनुमति किसने दी और पेड़ों की कटाई के लिए भारी मशीनों का इस्तेमाल किस प्रक्रिया के तहत किया गया।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कब्रों को वास्तव में कितना नुकसान हुआ और इसके लिए जिम्मेदारी किसकी तय होती है।

यह भी पढ़ें…

टॉफी का लालच देकर मासूम से दुष्कर्म, भोपाल में 65 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार…

Back to top button