IND vs NZ : गंभीर की कोचिंग में एक और शर्मनाक हार, रिकॉर्ड्स देख पकड़ लेंगे माथा!

IND vs NZ 3rd ODI: इंदौर के होलकर क्रिकेट स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला खेला गया, जिसमें भारत को हार का सामना करना पड़ा

IND vs NZ 3rd ODI, Gautam Gambhir: जुलाई 2024 में गौतम गंभीर के भारतीय टीम के हेड कोच बनने के बाद, टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी और एशिया कप जैसे खिताब जीते, लेकिन कई शर्मनाक हार का भी सामना किया है। गंभीर की कोचिंग में भारत ने 12 साल में पहली बार घरेलू टेस्ट सीरीज हारी और 25 साल में पहली बार क्लीन स्वीप हुआ। इसके अलावा हाल ही में 37 साल में पहली बार न्यूजीलैंड से घर पर वनडे सीरीज गंवाई। इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेले गए मैच में 41 रन की जीत के साथ कीवी टीम ने सीरीज 2-1 से जीत ली है।

इंदौर में पहली बार परास्त हुआ भारत

इंदौर में क्रिकेट इतिहास में जो नहीं हुआ था, वो हो गया है। भारतीय क्रिकेट टीम को इंदौर में पहली बार वनडे मैच में हार मिली है। कुलदीप यादव को ग्लेन फिलिप्स ने रनआउट किया और टीम इंडिया 296 रन पर ऑलआउट हो गई है। यह पहला मौका है, जब न्यूजीलैंड ने भारतीय धरती पर वनडे सीरीज जीती है। कोच गौतम गंभीर के कार्यकाल में न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से टेस्ट सीरीज में उसके घर में क्लीन स्वीप किया था। इसके बाद साउथ अफ्रीका ने टीम इंडिया को भारत में ही 2-0 से टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप किया और अब वनडे सीरीज में भी इतिहास बदल गया है।

Gautam Gambhir की कोचिंग में टीम इंडिया के खराब रिकॉर्ड्स

  • 1997 के बाद श्रीलंका से पहली बार वनडे सीरीज हारी- अगस्त 2024
  • 1988 के बाद न्यूजीलैंड से पहली बार घरेलू टेस्ट हारी
  • पहली बार 2012 के बाद घरेलू टेस्ट सीरीज हारी – नवंबर 2024
  • पहली बार 2000 के बाद घरेलू टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हुई – नवंबर 2024
  • घरेलू टेस्ट में सबसे कम स्कोर (46) बनाया – अक्टूबर 2024
  • रनों के लिहाज से सबसे बड़ी टेस्ट हार दर्ज की – नवंबर 2025
  • पहली बार वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं पहुंच सके
  • 2015 के बाद पहली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी हारी
  • न्यूजीलैंड से पहली बार घरेलू वनडे सीरीज हारी- 2026

कोहली का शतक बेकार

विराट कोहली का जबरदस्त संघर्ष किया। विराट ने 108 गेंद पर 124 रन की ऐसी पारी खेली है, जो हमेशा याद रखी जाएगी। क्रिस्टियन क्लार्क को कोहली उठाकर बड़े शॉट के लिए भेजना चाहते थे, लेकिन मिस टाइम शॉट वहीं ऊंचा उछल गया। इसे लपकने में डेरिल मिचेल ने कोई गलती नहीं की। वे वनडे में नंबर-3 पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने और न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

टॉप ऑर्डर ढहा, अकेले कोहली क्या करते…

चेज में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. रोहित शर्मा 11 रनों के निजी स्कोर पर जकारी फाउलकेस का शिकार बने. वहीं लय में दिख रहे कप्तान शुभमन गिल (23 रन) को काइल जेमिसन ने बोल्ड किया. इसके बाद श्रेयस अय्यर को सिर्फ 3 रनों के स्कोर पर क्रिस्टियन क्लार्क ने आउट किया. पिछले मैच के शतकवीर केएल राहुल इंदौर में फ्लॉप रहे. राहुल 1 रन बनाकर स्पिनर जेडन लेनोक्स की गेंद पर चलते बने. राहुल के आउट होने के समय भारत का स्कोर 71/4 था.

मुकाबले में भारत को जीत के लिए 338 रनों का टारगेट मिला था, लेकिन उसकी पूरी टीम 46 ओवरों में 296 रनों पर सिमट गई. भारत के लिए विराट कोहली ने शानदार 124 रन बनाए, लेकिन वो इनिंग्स टीम को जीत नहीं दिला सकी।
Back to top button