IND vs SA: टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन, हार्दिक पंड्या के शॉट पर स्टार खिलाड़ी चोटिल

IND vs SA, T20 World Cup 2026: सुपर 8 में भारत का पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका से होने वाला है। उससे पहले अहमदाबाद में प्रैक्टिस के दौरान हार्दिक पंड्या के शॉट से भारतीय टीम का तेज गेंदबाज चोटिल हो गया।

IND vs SA, T20 World Cup 2026: भारतीय टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले सुपर 8 मुकाबले में खेलने है. इससे पहले टीम के ट्रेनिंग सेशन से अच्छी खबर नहीं आ रही है. हार्दिक पंड्या के तेज शॉट पर गेंदबाज मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) के चोटिल होने की खबर सामने आई है,। यह टी20 वर्ल्ड कप 2024 के फाइनल का रीमैच है. इस मैच को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंचने की ओर पहला कदम बढ़ाएगी।

मोहम्मद सिराज हुए चोटिल

शुक्रवार शाम अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मौजूद कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोहम्मद सिराज इस घटना के बाद दर्द से कराह उठे. वह नेट्स से लंगड़ाते हुए बाहर निकले. सिराज ने अब तक सिर्फ एक मैच अमेरिका के खिलाफ खेला है। रिपोर्ट के मुताबिक ट्रेनिंग के दौरान हार्दिक पंड्या के शॉट से सिराज के बाईं पैर के घुटने पर जोरदार चोट लग गई.

घुटने पर लगी बॉल

जसप्रीत बुमराह और अभिषेक शर्मा बीमारी के कारण एक-एक मैच नहीं खेल पाए. वॉशिंगटन सुंदर भी बीमार हो गए थे. टी20 वर्ल्ड कप 2026 से ठीक पहले हर्षित राणा चोट के कारण बाहर हो गए और मोहम्मद सिराज को देर से टीम में शामिल किया गया. मोहम्मद सिराज ने भारत के पहले ग्रुप स्टेज मैच में अमेरिका के खिलाफ खेला और तीन विकेट भी लिए.

ये भी पढ़े- T20 world cup: शुरू हो गया सुपर-8 का रोमांच, टीम इंडिया का पहला मैच किसके साथ?

इंडियन क्रिकेट टीम अभी अहमदाबाद में है, साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने T20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर 8 मैच की तैयारी कर रही है. यह T20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल का रीमैच है. इस मैच का विनर सेमीफाइनल में जगह बनाने की तरफ एक बड़ा कदम बढ़ाएगा. हालांकि, मैच से ठीक पहले, इंडिया को एक बड़ी चोट का डर था. इस T20 वर्ल्ड कप में इंडिया को कई दिक्कतें हुई हैं

Back to top button