RCB vs LSG: आरसीबी का लखनऊ के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड, कोहली और पंत पर रहेंगी नजरें

IPL 2026 RCB vs LSG: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला 15 अप्रैल को RCB और LSG के बीच आज का मैच खेला जाएगा। बेंगलुरु अपना पिछला मुकाबला जीतकर तो वहीं लखनऊ पिछला मुकाबला हारकर यहां आई है।

IPL 2026 RCB vs LSG: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 23वां लीग मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जाएंट्स टीम के बीच में खेला जाएगा। RCB का इस आईपीएल सीजन में अब तक प्रदर्शन काफी बेहतर देखने को मिला है, जिसमें उन्होंने 4 मैच खेले हैं और उसमें से तीन को अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। वहीं LSG का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा देखने को मिला है, उन्होंने 4 मैच खेले हैं और उसमें 2 में जीत हासिल की है। ऐसे में दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला काफी अहम रहने वाला है।

इस सीजन दोनों टीमों का प्रदर्शन

डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी आईपीएल 2026 में बेहतरीन फॉर्म में हैं। वहीं अब तक खेले 4 मुकाबलों में आरसीबी को 1 में हार मिली है। वहीं दूसरी ओर लखनऊ की टीम अब तक खेले 4 मुकाबलों में 2 में जीत और 2 में हार का सामना करना पड़ा है। दोनों ही टीमों का ये पांचवां मुकाबला है।

हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

RCB और LSG के बीच 6 मैच खेले जा चुके है। 6 मैचों में से 4 बार बेंगलुरु विनर रही है, जबकि 2 मैचों में लखनऊ की जीत हुई है। अभी आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में 6 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है। एलएसजी की टीम प्वाइंट्स टेबल में अभी चार अंकों के साथ 7वें नंबर पर है।

विराट कोहली पर होंगी नजरें

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें आरसीबी टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली पर रहने वाली हैं, वह फिटनेस में समस्या के चलते फील्डिंग करने भी नहीं उतरे थे।

आरसीबी के लिए अब लखनऊ के खिलाफ होने वाले मैच से पहले अच्छी खबर ये है कि कोहली ने मुकाबले से एक दिन पहले ट्रेनिंग की थी, जिसमें वह पूरी तरह से फिट दिख रहे थे।

ये भी पढ़े- IPL 2026: कंगाली में आटा गीला…, हार के बाद KKR के कप्तान को BCCI का झटका

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स- मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (C & WK), निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव

इम्पैक्ट प्लेयर: आयुष बदोनी

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- विराट कोहली, फिल साल्ट, रजत पाटीदार (C), क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, मंगेश यादव। भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा

इम्पैक्ट प्लेयर: देवदत्त पडिक्कल

ये भी पढ़े- SRHvsRR: प्रफुल-साकिब ने IPL डेब्यू पर रचा इतिहास, बनाए ये धांसू रिकॉर्ड

Back to top button