नोएडा के एक स्कूल में मासूम के साथ ‘डिजिटल रेप’, गुस्साए परिजनों का हंगामा

Digital rape in Noida: नोएडा के जाने-माने स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची से दरिंदगी की गई। शनिवार को बच्चों के अभिभावक जब स्कूल मैनेजमेंट से मिलने पहुंचे तो उनको मिलने नहीं दिया गया।

उत्तर प्रदेश के नोएडा के सेक्टर-27 स्थित कैंब्रिज स्कूल के बाहर शनिवार को साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ हुए डिजिटल रेप (Digital rape in Noida) की घटना को लेकर अभिभावकों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। स्कूल में बच्चों की सुरक्षा के लेकर चिंतित अभिभावक बड़ी संख्या में स्कूल के बाहर इकट्ठा हुए और हंगामा किया। इधर, हंगामे की सूचना पाकर स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने की कोशिश करते दिखी। इधर, नाराज परिजन पुलिस से बहस करते दिखे। उन्होंने स्कूल गेट के सामने जमकर हंगामा किया। अभिभावकों का स्कूल मैनेजमेंट पर मामले को दबाने का आरोप है।

तीन साल की बच्ची से हुई थी दरिंदगी

बता दें कि नोएडा सेक्टर-27 के कैंब्रिज स्कूल में साढ़े तीन साल की बच्ची के यौन उत्पीड़न मामले में पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की है। सेक्‍टर-20 थाना पुलिस ने इस मामले में गुरुवार रात स्‍कूल कार्यालय प्रशासक दयामय महतो और क्‍लास टीचर मधु मेनघानी को अरेस्‍ट कर लिया। इन दोनों पर मामले को दबाने का आरोप है। मासूम बच्ची की मां ने खुलासा किया कि सफाई कर्मचारी ने बच्ची के साथ कई बार उत्पीड़न किया।

ये सुनकर परिजन सन्न रह गए। उन्होंने घर आकर बच्ची से जब प्रेम से पूछा तो उसने बताया कि स्कूल में जो भैया प्लेट देते हैं न उन्होंने नीचे कुछ चुभाया। तब से मुझे बहुत दर्द होता है। बच्ची की बात सुनकर परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपी कर्मचारी को दबोच लिया। संविदा पर बीते दिनों उसकी भर्ती हुई थी और वो साफ-सफाई का काम करता था।

क्या होता है डिजिटल रेप?

बता दें कि डिजिटल रेप का अर्थ है किसी के भी निजी अंगों में उसकी मर्जी के बिना उंगली, थंब या पैर का अंगूठा जबरदस्ती पेनेट्रेट करना। डिजिट शब्द का अर्थ इंग्लिश के फिंगर, थंब या पैर के अंगूठे से है।

दरअसल, बच्ची जो कैंब्रिज स्कूल के जूनियर विंग में पढ़ती है बीते दिनों काफी गुमसुम रहने लगी थी। ऐसे में बच्ची के परिजन जो मूल रुप से गोरखपुर के हैं और नोएडा में किराए के मकान में रहते हैं बच्ची को डॉक्टर के पास ले गए। वहां डॉक्टर ने उन्हें बताया कि बच्ची के निजी अंगे के साथ छेड़छाड़ की गई है।

Back to top button