
Uttar Pradesh में STF एनकाउंटर में 1 लाख का इनामी बदमाश जुबैर ढेर…
UP News: उत्तर प्रदेश में पुलिस और एसटीएफ को बड़ी सफलता मिली है। एक लाख रुपये के इनामी बदमाश जुबैर को STF और लोहियानगर पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। पुलिस के मुताबिक अलीपुर क्षेत्र में हुई इस मुठभेड़ के दौरान जुबैर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
मारा गया बदमाश जुबैर पुत्र रफतउल्ला अलीगढ़ जिले के बरला थाना क्षेत्र के नौशा गांव का रहने वाला था। पुलिस के अनुसार वह कुख्यात मुनीर गैंग का सक्रिय सदस्य था और लंबे समय से फरार चल रहा था।
हत्या समेत 24 मुकदमे थे दर्ज
एसटीएफ अधिकारियों के मुताबिक जुबैर पर हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी जैसे गंभीर अपराधों के कुल 24 मुकदमे दर्ज थे। वह कई जिलों में पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।
पुलिस ने बताया कि 24 दिसंबर 2025 को अलीगढ़ के सिविल लाइंस इलाके में हुए चर्चित राव दानिश हिलाल हत्याकांड में भी जुबैर आरोपी था। इस मामले के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए अलीगढ़ पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।
यह भी पढ़ें…
Prateek Yadav की मौत पर बड़ा खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आई वजह…
मौके से हथियार और बाइक बरामद
मुठभेड़ के बाद पुलिस ने घटनास्थल से एक बाइक और दो पिस्टल बरामद की हैं। अधिकारियों का कहना है कि पुलिस को सूचना मिली थी कि जुबैर इलाके में आने वाला है, जिसके बाद घेराबंदी की गई। खुद को घिरता देख उसने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में हुई कार्रवाई में वह घायल हो गया।
यह भी पढ़ें…
UP को मिलेगी एक और बड़ी सौगात, गोरखपुर में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम…
इलाके में बढ़ाई गई सुरक्षा
एनकाउंटर के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जुबैर के अन्य साथियों की तलाश भी तेज कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें…





