रक्षा लेखा विभाग ने मनाया 279 वाँ स्थापना दिवस समारोह

Lucknow Defence Accounts Department: लखनऊ रक्षा लेखा विभाग द्वारा विभाग का 279 वाँ स्थापना दिवस समारोह एक अक्टूबर 2026 को क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ के रामायण प्रेक्षागृह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।  भारत सरकार के प्राचीन विभागों में से एक तथा रक्षा मंत्रालय के अधीन कार्यरत रक्षा लेखा विभाग की गौरवशाली यात्रा के इस महत्वपूर्ण अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके उपलक्ष्य में पूर्ववर्ती सप्ताह में ‘स्वच्छता हमारी जिम्मेदारी’, ‘आयुर्वेद दिवस’ पर सेमिनार का आयोजन हुआ तथा ‘रक्तदान शिविर’ का भी आयोजन किया गया । इन कार्यक्रमों में विभाग के सभी वर्गों
के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । समारोह में भारतीय रक्षा लेखा सेवा के भूतपूर्व वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

‘रक्षा लेखा भारती’ के 18 वें संस्करण का विमोचन

इस अवसर पर विभाग की हिंदी पत्रिका ‘रक्षा लेखा भारती’ के 18 वें संस्करण का विमोचन प्रधान नियंत्रक महोदय द्वारा किया गया एवं कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए नवीनीकृत जलपान गृह का भी उद्घाटन किया गया । कार्यक्रम के समापन पर संजय कुमार चौधरी- रक्षा लेखा प्रधान नियंत्रक महोदय ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित किया तथा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए ।

समारोह ने विभाग की गौरवशाली विरासत, टीम भावना और कार्य के प्रति समर्पण को प्रदर्शित किया। कार्यक्रम में निम्नलिखित अधिकारी उपस्थित रहे संजय कुमार चौधरी, प्रधान नियंत्रक, मयंक बिष्ट एकीकृत, वित्तीय सलाहकार,  पुस्कराज भारती, अपर नियंत्रक, चन्द्र प्रकाश,अपर नियंत्रक, हिमांशू त्रिपाठी, संयुक्त एकीकृत वित्तीय सलाहकार, श्रीमती के. हरीप्रीति, उप-नियंत्रक, स्वर्णिम, सहायक नियंत्रक,अजय कुमार अग्रवाल, सहायक नियंत्रक,कर्ण सिंह, सहायक नियंत्रक,संजय टिग्गा,सहायक नियंत्रक,एस के गुप्ता।

Back to top button