रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का 2 दिवसीय लखनऊ दौरा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 2 दिवसीय लखनऊ दौरे पर हैं | लखनऊ में 1449.68 करोड़ लागत की 353 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास रक्षा मंत्री द्वारा किया जाएगा |

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

2 दिवसीय दौरे पर आज लखनऊ पहुंचेंगे, एयरपोर्ट से ऐशबाग रामलीला ग्राउंड रवाना होंगे झा पर वे होली मिलन समारोह में शामिल होंगे| राजनाथ सिंह उद्योग व्यापार मंडल के होली मिलन समारोह कार्यक्रम के उपरांत 5-ए कालिदास मार्ग आवास जाएंगे| 3.30 बजे लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में जाएंगे| कॉल्विन कॉलेज ग्राउंड में कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है | शाम 5.30 बजे डिवाइन हॉस्पिटल कार्यक्रम में जाएंगे|

विराजखंड गोमती नगर में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे | रविवार को 3.30 बजे पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम है, इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में 3.30 बजे कार्यक्रम “माटी के मसीहा” पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे| रविवार को शाम 4.30 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से रक्षा मंत्री रविवार को शाम 5 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे|

Back to top button