Delhi Budget 2024: केजरीवाल का बड़ा तोहफा; हर महीने महिलाओं को 1000 रुपए की सौगात

Delhi Budget: दिल्ली सरकार की वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार को विधानसभा में आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश किया। वित्त मंत्री आतिशी ने वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया।

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार ने सोमवार को राजधानी के लिए 76 हजार करोड़ रुपए का बजट पेश किया है। दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पिछली बार 78 हजार करोड़ का बजट पेश किया था। इस बार तकरीबन 2 हजार करोड़ रुपए घटा दिया है। बजट की घोषणा करते हुए मंत्री आतिशी ने कहा कि इस साल शिक्षा के लिए बजट में 16393 करोड़ रुपए का प्राविधान रखा गया है, जोकि कुल बजट का 21 फीसदी है। वहीं, बजट में अरविंद केजरीवाल सरकार ने बड़ी घोषणा की है। दिल्ली में हर महिला को 1000 रुपए दिए जाएंगे। 18 साल से ऊपर की महिलाओ को हर महीने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत 1000 रुपए की राशि दी जाएगी।

वित्त मंत्री ने कहा…

‘आज मैं न सिर्फ केजरीवाल सरकार का 10वां बजट पेश कर रही हूं बल्कि पिछले दस सालों में दिल्ली की बदलती तस्वीर भी पेश कर रही हूं।’ दिल्ली सरकार का बजट पेश करते हुए मंत्री आतिशी ने कहा कि हम राम राज्य के सपने को साकार करने के लिए पिछले 9 साल से दिन रात लगे हुए हैं।

रामराज्य का किया जिक्र

उन्होंने कहा, ”दिल्ली अपने रामराज्य के सपनों की तरफ बढ़ रही है.” आतिशी ने यहां प्रति व्यक्ति आय का भी जिक्र किया. उन्होंने बताया कि दिल्ली देश में 1 करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों में प्रति व्यक्ति आय वाली सिटी में सबसे आगे है। दिल्ली की प्रति व्यक्ति आय अब 4.62 लाख पहुंच गई है।

बजट से पहले दिल्ली सरकार के वित मंत्री आतिशी ने कहा कि हमलोग रामराज्य के सपने को साकार करेंगें। हमने 9 साल में दिल्ली में हर एक वर्ग का विकास किया है। गरीब परिवार को फ्री में इलाज मिल रहा है। बजट पेश करने से पहले दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया की मां से आशीर्वाद भी लिया।

माताओं-बहनों के लिए ऐलान

उन्होंने कहा कि दिल्ली की माताओं बहनों के लिए एक बहुत बड़ा ऐलान किया गया है। ये कोई छोटी चीज नहीं है। ये दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम होगा। ये कहना आसान है, लेकिन करना आसान नहीं है। जो महिलाएं कमाती नहीं हैं उन्हें घर में अपने पति-बेटे और रिश्तेदारों के आगे छोटी-छोटी बातों के लिए हाथ फैलाना पड़ता है। अब 18 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए हर महीने 1000 रुपये दिया जाएगा। ये एक बहुत बड़ी बात है। इस पर बहुत ज्यादा खर्च भी आएगा। लेकिन दिल्ली की सरकार इसके लिए कार्य कर रही है। 

किन लोगों को मिलेगा लाभ

सीएम केजरीवाल ने आगे कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता भी तय की गई है। उन्होंने कहा कि महिला या युवती की उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए, महिला सरकारी पेंशन का लाभ ना ले रही हो, सरकारी नौकरी ना कर रही हो और इनकम टैक्स पेयर नहीं होनी चाहिए। इस योजना के लिए सेल्फ डिक्लियरेशन देकर भी महिलाएं इसका लाभ ले सकती हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद इसकी प्रक्रिया चालू होगी।

Back to top button