Delhi Flood Alert: यमुना के सैलाब में डूबी दिल्ली,लाल किले से लेकर ISBT तक भरा पानी

दिल्ली में यमुना जल स्तर पर लगातार जारी बढ़ोतरी की वजह से विकट स्थिति उठ खड़ी हुई है|

Delhi Flood Alert (source -media रिपोर्ट्स)

दक्षिण पूर्व, मध्य दिल्ली, पूर्वी दिल्ली, उत्तर पूर्व दिल्ली कई इलाकों में चारों तरफ पानी ही पानी दिखाई दे रहा है| यमुना के जलस्तर ने 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है| आज यमुना में 208.6 मीटर तक पानी पहुंच गया | कुल मिलाकर दिल्ली में बाढ़ के हालात हैं| बाढ़ की वजह से यमुना नदी के डूब वाले इलाकों में रहने वाले लाखों लोगों का जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है| इन इलाकों की सड़कों पर पानी आ गया है| जलभराव और यातायात संबंधी समस्याएं उठ खड़ी हुई हैं|

यमुना जल स्तर में बढ़ोतरी की वजह से बिगड़े हालात के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डूब वाले क्षेत्र में रहने वाले लोगों से तत्काल अपना घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है| सीएम ने कहा कि पानी आपके घरों में घुस जाएगा| आप इसका इंतजार नहीं कीजिए, घर तक पानी पहुंचने के बाद आपको वहां से निकलने का मौका नहीं मिलेगा| सुरक्षित स्थानों पर न जाने का फैसला फैसला आपके और आपके जीवन के लिए हानिकारक होगा| सभी से हाथ जोड़कर विनती है कि कृपया इंतजार न करें.

दिल्ली में बाढ़ का सैलाब,पुल तक पानी पंहुचा (सूत्र-मीडिया रिपोर्ट्स)

यमुना नदी का पानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास के बेहद करीब पहुंच चुका है| जानकारी के मुताबिक, अगर यमुना के जलस्तर में तेजी कम नहीं हुई तो अगले कुछ घंटों में ही बाढ़ का पानी सिविल लाइंस इलाके स्थित सीएम आवास में घुस सकता है| हालांकि अभी बाढ़ का पानी मुख्यमंत्री आवास से करीब 250 मीटर दूर है| जानकारी के अनुसार, बाढ़ का पानी दिल्ली सरकार के अधिकारियों के सरकारी आवास में घुस चुका है|   

Back to top button