
IRS अफसर की बेटी से रेप के बाद हत्या, आरोपी की क्रूरता ने झकझोरा देश
Delhi Murder Case: दिल्ली में IRS अफसर की बेटी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपी राहुल करीब 41 मिनट तक घर के अंदर रहा। हैवानियत, हत्या और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
Delhi Murder Case: दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश में IPS ऑफिसर की बेटी की रेप और हत्या के मामले की जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने एक दिन पहले अलवर में भी दुष्कर्म किया था। जानकारी के मुताबिक, लड़की का रेप और मर्डर करने वाला आरोपी कम उम्र में ही बन चुका है दरिंदा। साउथ ईस्ट दिल्ली के अमर कालोनी में सीनियर IRS अफसर की बेटी की हत्या करने वाले आरोपी राहुल मीणा को पुलिस ने 22 अप्रैल को द्वारका से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी से देर रात पुलिस ने पूछताछ की और जो खुलासा राहुल ने किया उसे सुनकर दिल्ली पुलिस के अफसर सिर्फ चौंक गए।
कैसे दिया वारदात को अंजाम?
आरोपी राहुल को मालूम था कि लड़की के माता और पिता सुबह जिम जाते हैं. राहुल बिल्डिंग से पूरी तरह वाकिफ था कि कहां कहां लॉक है और उस लॉक को कैसे खोलना है. सुबह राहुल बिल्डिंग में घुसा और सीधा लड़की के स्टडी रुम में गया था. ये स्टडी रुम घर के रूफ पर अलग से बना हुआ है.
सिर पर लैंप मारकर बेहोश किया, फिर रेप
लड़की UPSC की तैयारी कर रही थी, बताया गया कि उसे माता- पिता ने सुबह पढ़ाई करने को कहा था. ऐसे में आरोपी सीधा उसी स्टडी रुम में गया। लड़की का गला दबाया और उसको काबू में करने की कोशिश की. लड़की ने विरोध किया तो उसने पास में रखे लैंप और भारी चीज से लड़की पर हमला किया.
इससे लड़की के सिर से खून निकलने लगा और वह बेहोश हो गई. बेहोशी की हालत में उसने लड़की के साथ रेप किया और मोबाइल चार्जर के केबिल से उसका गला घोंट दिया.
41 मिनट तक घर के भीतर रहा
वारदात के बाद जब वह बाहर निकला तो इलाके में कार साफ करने वाले एक शख्स ने उसे पहचान लिया और बातचीत भी की। आरोपी ने सामान्य ढंग से जवाब दिया और वहां से निकल गया।
कम उम्र गैंबलिंग और लड़कियों की लत
पुलिस सूत्रों के मुताबित राहुल ऑनलाइन गेम ‘3 पत्ती’ खेलता था जिससे पैसे कमाता था. साथ ही उसे लड़कियों की आदत लगी थी. वो गेम से पैसे कमाता और पैसे देकर घर पर लड़कियां लाकर उनसे संबंध बनाता था. यही आदत उस पर हावी हुई इसलिए उसने 21 अप्रैल को अलवर में पड़ोस की शादीशुदा महिला के साथ रेप किया. वह उसके शरीर पर कई जगह दांतों से काटकर उसे जान से मारने की धमकी देकर वहां से दिल्ली के लिए निकल गया.
युवती ने आईआईटी दिल्ली से इंजीनियरिंग की थी। अभी संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा की तैयारी कर रही थी।संयुक्त पुलिस आयुक्त विजय कुमार ने बताया कि मामले में कई सारे साक्ष्य मिले हैं। इस मामले में दुष्कर्म, हत्या और लूटपाट की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है।





