
Delhi Fire: दिल्ली के मालवीय नगर में होटल में भीषण आग, 20 लोग जिंदा जले
Delhi Malviya Nagar fire: दिल्ली के मालवीय नगर स्थित हौज रानी इलाके में बुधवार सुबह एक होटल-रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया. कई लोग इमारत में फंस गए और जान बचाने के लिए खिड़कियों से कूद पड़े.
Delhi Malviya Nagar fire: दिल्ली के मालवीय नगर में स्थित बहुमंजिला ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 20 लोगों की मौत हुई है, जबकि 11 घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। कई घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है. इस घटना के बाद राजधानी में होटल और रेस्टोरेंट्स की फायर सेफ्टी व्यवस्था पर फिर सवाल उठने लगे हैं. पुलिस और फायर विभाग पूरे मामले की जांच में जुटे हुए हैं.
होटल-रेस्टोरेंट में ठहरे हुए थे विदेशी
जांच में पता चला है कि होटल के पास मैक्स हॉस्पिटल है, जहां इलाज कराने के लिए आने वाले लोग यहीं ठहरते थे. बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त होटल में विदेशी पर्यटक ठहरे हुए थे. आग की लपटें बढ़ने पर लोग ऊपरी मंजिलों से कूदकर अपनी जान बचाने को मजबूर हो गए. स्थानीय लोगों ने सड़क पर गद्दे बिछाकर उनकी मदद की और कुछ लोगों को तो स्थानीय लोगों ने अंदर जाकर रेस्क्यू भी किया।

दिल्ली पुलिस ने बताया- रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दमकल और स्थानीय नागरिकों की मदद से कुल 37 लोगों को सुरक्षित अथवा अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया.दिल्ली पुलिस के मुताबिक घायलों को अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज मुहैया कराया जा रहा है।
बाकी लोगों के लिए खोज अभियान जारी है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही घायलों की स्थिति पर अपडेट बताया जा सकेगा। सूचना मिलते ही, 10 दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर भेजी गईं। आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया।
दिल्ली में भीषण अग्निकांड हुआ है। ये मामला मालवीय नगर का है, जहां स्थित बहुमंजिला ‘लेमन ग्रीन रेस्टोरेंट’ में भीषण आग लग गई। इसमें अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 11 घायलों को बाहर निकाल लिया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने इसकी पुष्टी की।





