
Delhi पीजी बिल्डिंग हादसे का खौफनाक CCTV आया सामने, अब तक छः मौतें…
Delhi Building Collapse: दिल्ली के सत्य निकेतन में अचानक भरभराकर पीजी बिल्डिंग गिर गई। हादसे से पहले का पूरा मंजर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।
दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के इलाके में पांच मंजिला पीजी बिल्डिंग गिरने की घटना ने हर किसी को झकझोर दिया है। हादसे में अब तक छः लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला गया है. घटनास्थल पर अब भी बचाव अभियान जारी है।
CCTV में कैद हुआ खौफनाक पल
इस हादसे का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें घटना की भयावहता को देखा जा सकता है। वीडियो में बिल्डिंग के गेट के पास एक बुजुर्ग व्यक्ति बैठे नजर आ रहे हैं। अचानक इमारत की मलबा और धूल नीचे गिरने लगती है। खतरा भांपते ही वह शख्स वहां से भागने की कोशिश करते हैं। इसके कुछ ही सेकेंड बाद पूरी इमारत देखते ही देखते भरभराकर नीचे आ जाती है। चारों तरफ धूल का गुबार छा जाता है और मौके पर अफरा-तफरी मच जाती है।
#Bigupdate
🚨 दिल्ली हादसे का खौफनाक CCTV फुटेज आया सामनेदिल्ली के सत्य निकेतन में बिल्डिंग अचानक भरभराकर गिर गई। CCTV फुटेज में इमारत गिरते ही मलबे से उठे धूल के गुबार के बीच सड़क पर लोग जान बचाकर भागते नजर आए। ⚠️
हादसे के बाद अब तक 11 लोगों को मलबे से निकाला गया है, जिनमें 6… pic.twitter.com/kBdfGuyUsd
— Live New India (@livenewindia01) September 7, 2026
कैसे ढही इमारत?
सत्य निकेतन में 50 साल पुरानी इमारत के खतरनाक ढंग से ढहने की वजह, उसके बेसमेंट के अंदर हुई कोई गड़बड़ी समझ आती है, जहां मरम्मत का काम चल रहा था। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मरम्मत के दौरान एक पिलर अस्थिर हो गया, जिससे ढांचा कमजोर पड़ गया और आखिरकार पूरी इमारत ढह गई।
‘बेसमेंट में पानी जमा होने से गिरी इमारत…’
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि बेसमेंट में पानी जमा होने और पुरानी इमारत में मरम्मत के काम की वजह से सत्य निकेतन की इमारत गिरी।
उन्होंने कहा, “करीब 80% मलबा हटा दिया गया है। सिर्फ बेसमेंट का मलबा बचा है। यह पक्का है कि बेसमेंट में पानी था और पानी जमा होने के साथ-साथ पुरानी इमारत में चल रहे मरम्मत के काम की वजह से इमारत गिरी।”





