CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी को मिली प्रदर्शन की अनुमति, अभिजीत दीपके संसद मार्ग लिए रवाना

Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली में बड़ा हल्ला बोल करेगी। दिल्ली पुलिस ने सीजेपी को 7 घंटे के लिए जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन की इजाजत दी है।

Cockroach Janta Party Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली पहुंच चुके हैं। इस बीच संगठन के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट किया गया है कि उन्हें प्रदर्शन की परमिशन मिल गई है और सभी लोग जंतर मंतर पहुंचे। वहीं डिजिटल संगठन कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, बॉर्डर एंट्री प्वाइंट्स और अन्य संवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त कर्मियों को तैनात किया है।

‘कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं’

कॉकरोच जनता पार्टी को जैसे ही प्रोटेस्ट की परमिशन मिली तो उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा- कॉकरोच आ रहे हैं, धर्मेंद्र प्रधान जा रहे हैं। यही नहीं सीजेपी ने समर्थकों से जंतर मंतर पहुंचने की अपील भी की। इससे पहले दिल्ली के पर्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन से संगठन को प्रोटेस्ट का लेटर मिल गया।

सीजेपी फाउंडर अभिजीत दीपके पहुंचे दिल्ली

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकलकर संसद मार्ग थाना जाने के लिए रवाना हुए। बाहर निकलते समय उन्होंने भीमराव अंबेडकर की किताब दिखाई। वहीं उनके समर्थन में कुछ लोगों ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर बैठ गए हैं.

सूत्रों के अनुसार इसे लेकर सीजेपी के प्रतिनिधियों ने जीएमआर ऑफिशियल्स से 30 मिनट तक बात की। 30 मिनट की बातचीत के बीच में दिल्ली पुलिस और सीआईएसएफ ने भी हस्तक्षेप किया और दिपके की डिमांड को ठुकरा दिया गया। अभिजीत जो दिल्ली बिना किसी लगेज के पहुंचे हैं वह अंत में नॉर्मल रूट से बाहर आए।

Back to top button