Deva Trailer: शाहिद कपूर का वर्दी में ‘मोस्ट वायलेंट’ अंदाज…लोग बोले-पुलिस या माफिया?

Deva Trailer: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर ‘देवा’ का धांसू ट्रेलर आज शुक्रवार को रिलीज हो गया है. इस ट्रेलर में दमदार एक्शन मोड नजर आया है. फिल्म में शाहिद एक पुलिस ऑफिसर हैं. 

शाहिद कपूर की फिल्म ‘देवा’ का लंबे वक्त से इंतजार किया जा रहा है. फिल्म 31 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. 2 मिनट 18 सेकंड के इस ट्रेलर में आपको कहीं से भी कहानी का कोई हिंट नहीं मिलता. वो पुलिस वाले हैं, पर असली गेम कहां हो रहा है, यह कन्फ्यूजन अब भी बना हुआ है.

Shahid Kapoor की Deva फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. इसी बीच फिल्म का ट्रेलर आ गया. 2 मिनट 18 सेकंड के इस ट्रेलर में शाहिद कपूर मोस्ट वायलेंट अंदाज में दिख रहे है. अब क्योंकि वो पिक्चर में पुलिस वाले बने हैं, तो ऐसा होना तो बनता है. फिल्म में उनके साथ पूजा हेगड़े भी काम कर रही हैं. जिनकी सिर्फ एक-दो झलक देखने को मिली है. आइए देखते हैं फिल्म का ट्रेलर कैसा है?

ट्रेलर की शुरुआत होती है एक लॉन्ग फ्रेम से. इसमें एक आवाज सुनाई देती है कि एक इवेंट में भाई को मार दिया गया. अब एक मौत का बदला लेने के लिए पूरी पुलिस टीम तैयार की जाती है. क्या यह एक बदले की कहानी है?

‘देवा’ के ट्रेलर की हाईलाइट

इसके बाद ट्रेलर में शाहिद कपूर की एंट्री होती है. एक गाने के साथ उनके अलग-अलग फ्रेम दिखा दिए जाते हैं. हाथों में बंदूक लिए खूब मारधाड़ करते हुए दिख रहे हैं. लेकिन इस बार उन्हें लड़ने के लिए आजादी चाहिए. किस Freedom की ट्रेलर में बात हो रही है, वो भी आगे चलकर पता लगेगा. गुंडों से लड़ने का शाहिद कपूर का एक अलग और हटकर अंदाज दिखाया गया है. जो शायद फिल्म में अपने रूल्स पर चलकर गुडों का काम तमाम करते हैं. लेकिन पुलिस विभाग उनके काम से ज्यादा खुश नहीं है.

ट्रेलर में धांसू डायलॉग्स

ट्रेलर में एक जगह उनसे पूछा जाता है कि पुलिस या माफिया? जिसका जवाब वो एक गुंडे को पीटकर देते दिख रहे हैं. कहते हैं- I AM Mafia. हालांकि, अच्छी बात इस ट्रेलर की यह है कि इसमें कहीं पर भी कहानी के बारे में कुछ भी पता नहीं लगता है. इस ट्रेलर को काफी प्यार मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा- साहब जलवा है आपका. तो किसी ने कहा- ये तो कबीर सिंह वाली वाइब दे रहे हैं. देखना होगा कि फिल्म कितना इम्प्रेस कर पाती है?

मूवी का धांसू ट्रेलर

शाहिद कपूर की देवा का धांसू ट्रेलर आज सामने आ गया है. ट्रेलर की शुरुआत एक हत्या की जांच से होती है, जहां रोड पे पूरी भीड़ दंगे करते हुए नजर आती है और फिर एंट्री होती फिल्म के हीरो देवा यानी शाहिद कपूर की, जो बंदूक लिए एक खतरनाक एक्शन मोड में नजर आते हैं. इस बीच वह धड़ाधड़ गोलियां चलाते हुए और दुश्मनों को मारते-पीटते हुए दीखते हैं और फिर उनसे एक पुलिस ऑफिसर सवाल करता है कि तुम्हारे बारे में आर्टिकल छपता है, पुलिस या माफिया… कौन हो तुम. इसपर शाहिद कपूर कहते हैं, ‘आई एम माफिया’. इस ट्रेलर में पूजा हेगड़े भी दिखाई दी हैं, जो काफी आकर्षक लग रही हैं. कुल मिलाकर फिल्म कायह ट्रेलर दर्शकों को खूब एक्शन, थ्रिलर और ड्रामा का वादा करता है.

Back to top button