
Dhamaal 4: रिलीज से पहले ‘धमाल 4’ ने काटा गदर, एडवांस बुकिंग में की छप्परफाड़ कमाई
Dhamaal 4 Advance Booking: इंदर कुमार के निर्देशन में बनी कॉमेडी फिल्म ‘धमाल 4’ ने रिलीज से पहले एडवांस बुकिंग में करोड़ों का कलेक्शन कर सबको हैरान कर दिया है।
Dhamaal 4 Box Office Advance Booking: निर्देशक इंदर कुमार की मशहूर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त ‘धमाल 4’ (Dhamaal 4) सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। 10 जुलाई को रिलीज हो रही इस मल्टी-स्टारर फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज देखा जा रहा है। इसका अंदाजा फिल्म के पहले दिन के एडवांस बुकिंग के आंकड़ों से साफ लगाया जा सकता है, जिसने मेकर्स को गदगद कर दिया है।
एडवांस बुकिंग में ‘धमाल 4’ का जलवा
सैकनिल्क (Sacnilk) की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय देवगन (Ajay Devgn) की इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। फिल्म के अब तक 59 हजार से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। इस शानदार रिस्पॉन्स के दम पर फिल्म ने ग्रॉस 1.6 करोड़ रुपये का एडवांस कलेक्शन कर लिया है। वहीं, अगर इसमें ब्लॉक सीट्स को भी शामिल कर लिया जाए, तो यह आंकड़ा सीधे 5.24 करोड़ रुपये तक पहुंच जाता है।
बॉक्स ऑफिस पर मिलेगी बंपर ओपनिंग!
रिलीज से पहले ही करोड़ों की इस मोटी कमाई को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धमाल 4’ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बेहद मजबूत और धमाकेदार शुरुआत करेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म पहले दिन डबल डिजिट (10 करोड़ से ऊपर) के साथ अपना खाता खोलेगी।
ये भी पढ़े- Kangana Ranaut की ‘क्वीन 2’ पर संकट के बादल, फैंटम स्टूडियोज ने ठोका मुकदमा
फिल्म की स्टार कास्ट
आपको बता दें कि इस फिल्म में अजय देवगन के साथ-साथ अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता और रवि किशन जैसे कई दिग्गज कलाकार अपनी कॉमेडी से दर्शकों को लोटपोट करने आ रहे हैं।
ये भी पढ़े- Toxic First Song: यश-कियारा के इंटीमेट सीन ने मचाई ‘तबाही’, सोशल मीडिया पर बवाल





