
Toxic First Song: यश-कियारा के इंटीमेट सीन ने मचाई ‘तबाही’, सोशल मीडिया पर बवाल
Toxic First Song Tabaahi: साउथ सुपरस्टार यश (Yash) की मच-अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक‘ (Toxic) का पहला गाना ‘तबाही’ रिलीज हो गया है। गाने में कियारा आडवाणी और यश की सिजलिंग केमिस्ट्री ने इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है।
Toxic First Song Tabaahi: साउथ सिनेमा के ‘रॉकिंग स्टार’ यश (Yash) के फैंस के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आई है। यश की आगामी और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स‘ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-ups) का पहला गाना ‘तबाही‘ (Tabaahi) आधिकारिक तौर पर रिलीज कर दिया गया है। निर्माताओं ने इस गाने को एक साथ कई भाषाओं में रिलीज किया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर धूम मचा दी है।
यश और कियारा की सिजलिंग केमिस्ट्री
फिल्म ‘टॉक्सिक’ के इस पहले रोमांटिक ट्रैक ‘तबाही’ में बॉलीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी (Kiara Advani) और यश के बीच बेहद खूबसूरत और सिजलिंग केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों की ऑन-स्क्रीन जोड़ी स्क्रीन पर एकदम ताजी और दमदार नजर आ रही है। गाने के विजुअल्स और दोनों कलाकारों के अंदाज को फैंस का काफी प्यार मिल रहा है।
यश ने खुद अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस गाने की झलक फैंस के साथ साझा की है, जिसके बाद से ही कमेंट सेक्शन में तारीफों की बाढ़ आ गई है।
ये भी पढ़े- Dada: राजकुमार राव बने ‘दादा’, सौरव गांगुली की बायोपिक का फर्स्ट लुक वायरल
कब रिलीज होगी फिल्म?
गीतू मोहनदास (Geethu Mohandas) के निर्देशन में बन रही इस पैन-इंडिया फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच भारी उत्सुकता है। फिल्म की रिलीज डेट की बात करें तो ‘टॉक्सिक’ इसी साल 26 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म की रिलीज से ठीक पहले जारी हुआ यह गाना दर्शकों के उत्साह को दोगुना करने का काम कर रहा है।
यश की ‘केजीएफ’ सीरीज के बाद यह उनकी अगली सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है, जिसमें उनके साथ कियारा आडवाणी लीड रोल में नजर आने वाली हैं।
ये भी पढ़े- Ramayana को लेकर आई खुशखबरी, इस दिन रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर?





