
Satluj: दिलजीत दोसांझ की ‘पंजाब ’95’ का बदला नाम, लंबी जंग के बाद OTT पर रिलीज
Diljit Dosanjh Satluj Movie OTT Release: सेंसर बोर्ड के साथ लंबे विवाद के बाद आखिरकार दिलजीत दोसांझ की फिल्म ‘पंजाब 95’ का नाम बदलकर ‘सतलुज’ कर दिया गया है। यह फिल्म ZEE5 पर रिलीज हो चुकी है।
Satluj Movie OTT Release: अभिनेता और सिंगर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पंजाब 95′ (Punjab 95) आखिरकार दर्शकों के सामने आ गई है। सेंसर बोर्ड (CBFC) के साथ पिछले 3 साल से चल रहे लंबे विवाद के बाद, मेकर्स ने फिल्म का नाम बदलकर ‘सतलुज’ (Satluj) कर दिया है। यह फिल्म बिना किसी कट (Uncut Version) के ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (ZEE5) पर स्ट्रीम हो रही है।
क्या है फिल्म की कहानी?
यह फिल्म पंजाब के संवेदनशील दौर पर आधारित है। फिल्म में मानवाधिकार कार्यकर्ता (Human Rights Activist) जसवंत सिंह खालड़ा (Jaswant Singh Khalra) के जीवन और संघर्ष को दिखाया गया है, जिन्होंने 1980 और 90 के दशक में लापता हुए लोगों और अज्ञात शवों के सच को उजागर करने के लिए लंबी लड़ाई लड़ी थी। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ ने मुख्य भूमिका निभाई है।
बिना किसी कट के हुई रिलीज
फिल्म के निर्देशक हनी त्रेहान और दिलजीत दोसांझ ने साफ किया है कि फिल्म के नाम में जरूर बदलाव हुआ है, लेकिन इसके कंटेंट के साथ कोई समझौता नहीं किया गया है। दिलजीत ने कहा कि फिल्म में एक भी कट नहीं लगाया गया है और यह अपने मूल रूप में ही रिलीज हुई है।
ये भी पढ़े- Baby Do Die Do Review: लेडी किलर बनकर छाईं हुमा कुरैशी, दमदार एक्टिंग से जीता दिल
शुरुआत में इस फिल्म का नाम ‘घल्लूघारा’ रखा गया था, जिसे बाद में ‘पंजाब 95’ और अब अंतिम रूप से ‘सतलुज’ नाम दिया गया। इस फिल्म में दिलजीत के अलावा अर्जुन रामपाल और सुविंदर विक्की भी अहम किरदारों में हैं।
ये भी पढ़े- Alpha Review: स्पाई यूनिवर्स की कमजोर कड़ी बनी ‘अल्फा’, न कहानी में दम और न एक्शन में लॉजिक!




