Bihar Board में बेटियों का दबदबा… पूर्णिया की 3 छात्राएं टॉपर वेरिफिकेशन में शामिल

Bihar Board 12th Result: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के नतीजों से पहले ही एक बड़ी और गर्व की खबर सामने आई है। पूर्णिया जिले की तीन होनहार छात्राओं को टॉपर वेरिफिकेशन के लिए पटना मुख्यालय बुलाया गया है, जिससे पूरे इलाके में खुशी और उत्साह का माहौल है।

एक ही स्कूल की तीन बेटियां बनीं गौरव
खास बात यह है कि टॉपर वेरिफिकेशन के लिए चुनी गई तीनों छात्राएं राजकीय कन्या उच्च विद्यालय पूर्णिया की हैं। विज्ञान, कला और वाणिज्य—तीनों संकायों में इन छात्राओं की मजबूत दावेदारी मानी जा रही है।

क्या होता है टॉपर वेरिफिकेशन?
टॉपर वेरिफिकेशन प्रक्रिया में बोर्ड संभावित टॉपर्स को बुलाकर:

  • लिखित उत्तरों की जांच करता है
  • इंटरव्यू लेता है
  • विषयों से जुड़े सवाल पूछकर उनकी वास्तविक क्षमता परखता है

इस प्रक्रिया के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाती है।

यह भी पढ़ें…

‘हॉर्स ट्रेडिंग’ के आरोपों से घिरा चुनाव… विपक्ष ने BJP पर साधा निशाना

जिले में खुशी की लहर
इस खबर के बाद पूर्णिया के शिक्षा जगत में जश्न जैसा माहौल है। अभिभावक, शिक्षक और स्थानीय लोग इन बेटियों की सफलता को लेकर बेहद उत्साहित हैं। माना जा रहा है कि इस बार भी पूर्णिया की बेटियां राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का डंका बजा सकती हैं।

यह भी पढ़ें…

राज्यसभा चुनाव में बदला बिहार का गणित… कांग्रेस ने बिगाड़ा तेजस्वी-ओवैसी का खेल

कब आएगा रिजल्ट?
सूत्रों के मुताबिक, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति जल्द ही इंटर 2026 का रिजल्ट घोषित कर सकती है। टॉपर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कभी भी आधिकारिक घोषणा संभव है।

यह भी पढ़ें…

बेगूसराय में हाई सिक्योरिटी के बीच सांड की एंट्री, CM कार्यक्रम से पहले मचा हड़कंप…

Back to top button