
Driving Rules 2024: न करें वाहन चलाने की ऐसी गलती! 1 जून से भारी जुर्माना लागू
New Driving License Rules In 2024: आजकल हर कोई वाहन चलाना पसंद कर रहा है। जहां पहले के समय में लोगों के घरों में साइकिल हुआ करती थी। वहीं, अब ज्यादातर घरों में स्कूटी, स्कूटर, बाइक, बुलेट या कार होना आम बात हो गई है। पब्लिक वाहन की तुलना में लोगों अपने वाहन से आना-जाना करना पसंद करते हैं। हालांकि, इसमें कोई बुराई नहीं है लेकिन अगर परिवहन नियमों से अलग होकर कोई वाहन चलाने की भूल करेगा, तो उसे अच्छा खासा जुर्माना देना पड़ सकता है।
जी हां, परिवहन से जुड़े नए नियमों को 1 जून से लागू किया जाएगा। ऐसे में चुनिंदा लोगों के लिए समस्या बढ़ सकती है। साथ ही भारी जुर्माना भी देना पड़ सकता है, आइए जानते हैं कि किन लोगों को 25 हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है।
1 जून से लागू होंगे नए नियम
सरकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) द्वारा 1 जून 2024 से वाहन चलाने से संबंधित नए नियमों को जारी किया जाएगा। गाड़ी तेज गति से लेकर कम उम्र में चलाने तक में भारी जुर्माना देना होगा। नियमों के अनुसार अगर कोई तेज स्पीड में वाहन चलाता है तो उसको 1000 रुपये से 2000 रुपये का जुर्माना देना होगा।
25 हजार रुपये तक लग सकता है जुर्माना
बता दें कि सरकारी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) 1 जून 2024 से वाहन नए नियमों को जारी करने जा रहा है. नए नियमों के तहत 18 साल से कम उम्र से लेकर तेज गति से गाड़ी चलाने वाले लोगों को 25 हजार रुपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है.
किन लोगों पर लगेगा कितना जुर्माना?
तेज़ गति से गाड़ी चलाने वाले पर: 1000 रुपये से 2000 रुपये तक का जुर्माना
नाबालिग द्वारा गाड़ी चलाने पर: 25 हजार रुपये तक का जुर्माना
बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर: 500 रुपये का जुर्माना
हेलमेट न पहनने पर: 100 रुपये का जुर्माना
सीट बेल्ट न पहनने पर:100 रुपये का जुर्माना
वहीं, 18 साल से कम उम्र पर गाड़ी चलाने पर लाइसेंस रद्द कर दिया जाएगा और 25 साल तक नया लाइसेंस नहीं मिलेगा. इसके अलावा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर जुर्माने का प्रावधान है.
ड्राइविंग लाइसेंस के लिए RTO जाकर टेस्ट देना जरूरी नहीं
अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस (Driving licence Apply) लेने का सोच रहे हैं लेकिन RTO में टेस्ट देने से घबराते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. सरकार अब इस प्रक्रिया को आसान बना रही है. मान लीजिए आप ड्राइविंग सीखना चाहते हैं और लाइसेंस लेना चाहते हैं, लेकिन टेस्ट देने से हिचकिचाते हैं. तो जान लें कि अब टेस्ट सिर्फ आरटीओ में ही टेस्ट नहीं देना होगा, अब से ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट के लिए आपके के पास एक अलग ऑप्शन होगा.
1 जून से आप सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विशेष निजी संस्थानों में भी ड्राइविंग टेस्ट (Driving licence Test) दे सकते हैं. तो अगर आप लाइसेंस लेना चाहते हैं, तो इस नए ऑप्शन को चुन सकते हैं. इससे लाइसेंसी ड्राइवर बनने का सफर थोड़ा आसान हो सकता है.
16 साल में भी बन सकता है ड्राइविंग लाइसेंस
अगर कोई व्यक्ति 18 साल की उम्र का हो गया है तो वह अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकता है. लेकिन आपको यह शायद ही मालूम होगा कि 50 सीसी की क्षमता वाले मोटरसाइकिल के लिए 16 साल की उम्र में भी लाइसेंस बनवाया जा सकता है. हालांकि, 18 साल होने पर इस लाइसेंस को अपडेट कराना होगा.
ड्राइविंग लाइसेंस कब रहता है वैलिड?
बता दें कि ड्राइविंग लाइसेंस मिलने की तारीख से 20 साल तक वैलिड (Validity of Driving License) होता है. आपको अपने लाइसेंस को 40 साल की उम्र के बाद 10 साल और फिर 5 साल बाद अपडेट कराना होगा.
ड्राइविंग लाइसेंस को रिन्यू कराना ज़रूरी
आपके ड्राइविंग लाइसेंस की वैधता खत्म होने पर या उसी दिन उसे रिन्यू (Driving Licence Renewal) कराना ज़रूरी है. इसके लिए आपको अपने आसपास के स्थानीय RTO (ज़ोनल ऑफिस) जाना होगा.आम तौर पर गाड़ी चलाने का लाइसेंस दो तरह के होते हैं –
Private (निजी): अगर आप निजी गाड़ी चलाते हैं तो ये लाइसेंस आपके लिए है. इसे बनवाने के बाद 20 साल तक या आप 50 साल के होने तक (इनमें से जो भी पहले हो) रिन्यू कराने की ज़रूरत नहीं पड़ती.
Commercial (कमरर्शियल): ये लाइसेंस टैक्सी, ट्रक आदि व्यावसायिक गाड़ियां चलाने वालों के लिए होता है. इसे हर तीन साल में रिन्यू कराना होता है.
अगर आपका कमर्शियल लाइसेंस है या आपकी उम्र 40 साल से ज्यादा हो गई है, तो लाइसेंस रिन्यू कराते समय आपको डॉक्टर से हेल्थ चेकअप करवाना होगा और मेडिकल सर्टिफिकेट जमा करना होगा.
यह भी पढ़ें…
सीएए के तहत 14 लोगों को मिली भारत की नागरिकता, होम मिनिस्ट्री ने सौंपे दस्तावेज
बाबा रामदेव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, IMA चीफ को लगाई फटकार
सलमान खान फायरिंग केस में बड़ी खबर, हरियाणा से छठा आरोपी गिरफ्तार





