
Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत भूकंप से कांपा उत्तर भारत, कई राज्यों में असर…
Earthquake: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के बड़े हिस्से में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भारत के अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के भी एक हिस्से में भूकंप आने की खबर है।
Earthquake In Delhi: दिल्ली- एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में बुधवार (11 सितंबर) को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई और इसका केंद्र पाकिस्तान रहा। भारत के अलावा पाकिस्तान और अफगानिस्तान के भी एक हिस्से में भूकंप (Earthquake) आने की खबर है। फिलहाल भारत, पाकिस्तान या अफगानिस्तान समेत कहीं से भी किसी तरह के जान या माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
इन राज्यों पर हुआ असर
भूकंप के झटके उत्तर प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान , हरियाणा और जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में भी महसूस किए गए. वहीं पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी भूकंप से धरती हिली. बता दें कि दो हफ्तों में ये दूसरी बार है जब दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.
जानकारी के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। भूकंप के झटके इस्लामाबाद और लाहौर में भी महसूस किए गए हैं। भूकंप दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर आया था। पाकिस्तान में इसका केंद्र था और इसकी गहराई 33 किमी थी। यह जानकारी सिस्मो डॉट जीओवी की साइट पर भी मौजूद है।
पाकिस्तान के इस्लामाबाद और लाहौर में भी भूकंप के झटके से धरती हिलने की बात कही जा रही है. भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और वो अपने घरों से बाहर निकल आए. सोशल मीडिया पर कई भी वीडियो वायरल हो रहे हैं जिनमें लोग घरों और अपने कार्यालयों से बाहर खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं. भूकंप बुधवार (11 सितंबर) दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर आया और पाकिस्तान में इसकी गहराई 33 किमी थी जिसकी जानकारी सिस्मो डॉट जीओवी ने दी.





