Breaking News: गाँधी परिवार पर ED का शिकंजा, 752 करोड़ की सम्पति जब्त..

नेशनल हेराल्ड: ED(Enforcement Directorate) ने गांधी परिवार से जुड़े नेशनल हेराल्ड अख़बार मामले में एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड और यंग इंडियन की 752 करोड़ रूपए की संपत्ति जब्त कर ली है इनमें 662 करोड़ रूपए की संपत्ति एजेएल और 90.21 करोड़ रूपए यंग इंडियन की है।

इमेज क्रेडिट : सोशल मीडिया

ईडी के अनुसार इन सारी संपत्तियों को गैरकानूनी तरीके से हासिल किया गया था, और इन्हें मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत अस्थायी रूप से जब्त किया गया है। इस मामले में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी आरोपित हैं और फिलहाल जमानत पर हैं।

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED द्वारा AJL और यंग इंडियन की संपत्तियों को जब्त करने पर कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने इस मामले को लेकर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सवाल भी पूछा।

भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कहती है कि आजादी की लड़ाई में हमने काम किया है। पहले इन्होंने आजादी की लड़ाई को अपने परिवार में समुचित कर लिया और इसी तर्ज पर परिवार की बादशाहत शुरू हो गई। ये परिवार स्वतंत्रता अभियान की संपत्ति को भी अपनी विरासत और नीजि संपत्ति मानता है।

उन्होंने कहा कि भारत के लोकतंत्र के लिए ये बहुत शर्मनाक है। लोकतंत्र, लोकलाज से चलता है। अब कांग्रेस पार्टी लोकलाज का कितना पालन करती है, वो देश देखता है।

Back to top button