
NEET UG 2026: एनटीए ने रद्द की NEET यूजी परीक्षा, पेपर लीक मामले की होगी CBI जांच
NEET UG 2026 Exam Cancelled: NTA ने नीट यूजी परीक्षा 2026 को रद्द कर दिया है. दावा किया जा रहा था कि एग्जाम के 125 सवाल हूबहू गेस पेपर से मेल खा रहे थे।
NEET UG 2026 Exam Cancelled: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट यूजी 2026 को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है. नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने बीते तीन मई को आयोजित हुई परीक्षा को रद्द कर दिया है. केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद यह फैसला पेपर लीक और परीक्षा प्रक्रिया में गड़बड़ियों के आरोपों के बीच लिया गया. अब परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी, जिसकी नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी. 25 लाख से ज्यादा छात्रों को अब फिर से परीक्षा देनी होगी.
CBI को सौंपी गई मामले की जांच
NTA ने कहा कि 10 मई 2026 की प्रेस रिलीज के क्रम में यह फैसला लिया गया है. एजेंसी के मुताबिक, 8 मई को परीक्षा से जुड़े मामलों को स्वतंत्र जांच और जरूरी कार्रवाई के लिए केंद्रीय एजेंसियों को भेजा गया था. इसके बाद केंद्रीय जांच एजेंसियों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से मिले इनपुट और जांच रिपोर्ट की समीक्षा की गई. पेपर लीक होने को लेकर CBI जांच के भी आदेश दिए गए हैं.
In continuation of its press release dated 10 May 2026, the National Testing Agency wishes to inform candidates, parents, and members of the public of the following decisions taken in respect of NEET (UG) 2026. NTA had, on 8 May 2026, referred the matters then under consideration…
— National Testing Agency (@NTA_Exams) May 12, 2026
एजेंसी ने कहा कि एग्जाम सिस्टम में पारदर्शिता बनाए रखने और निष्पक्ष व विश्वसनीय परीक्षा तय करने के लिए यह कदम उठाया गया है. NTA के अनुसार, अब NEET UG 2026 परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी. नई परीक्षा की तारीख, एडमिट कार्ड जारी करने का शेड्यूल और अन्य जरूरी जानकारी जल्द ही एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य आधिकारिक माध्यमों से जारी की जाएगी. NTA ने छात्रों, अभिभावकों और आम लोगों से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें.
गेस पेपर से 120 से 150 सवाल हूबहू आए
SOG ने जांच के बाद स्वीकारा था कि नीट यूजी गेस पेपर से हूबहू सवाल मेन एग्जाम में आए थे. जानकारी की मुताबिक 120 से 150 सवाल नीट एग्जाम में हूबहू आए थे, जिसमें केमिस्ट्री के 30 और बायोलॉजी के 90 तक सवाल थे. जबकि नीट यूजी में कुल 180 सवाल पूछे जाते हैं. वहीं जांच में ये भी सामने आए था कि पेपर सेट होने के बाद छपने से पहले ही सवालों का सेट लीक कर दिया गया।
ये भी पढ़े- NEET UG 2026: पेपर लीक या महज इत्तेफाक? 100 सवाल मिलने पर जांच तेज…
नीट यूजी 2026 को रद्द करने को लेकर NTA ने कहा है कि पेपर लीक मामले की जांच अब CBI करेगी. NTA ने कहा है कि वह पूरी मदद करेगा. NTA ने माना कि दोबारा परीक्षा होने से कैंडिडेट्स और पैरेंट्स को परेशानी होगी, लेकिन NTA ने स्पष्ट किया है कि स्टूडेंट्स के भरोसे को बचाने के लिए यह जरूरी फैसला है




