Election Commission: 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग द्वारा तारीखों का ऐलान

चुनाव आयोग ने 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है। जिन राज्यों में चुनाव होने हैं, वो हैं – राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम। इनमें से पहले तीनों राज्यों में मुकाबला सीधा कॉन्ग्रेस बनाम भाजपा का है। जहाँ राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कॉन्ग्रेस सत्ता में है, वहीं मध्य प्रदेश में BJP राज कर रही है।

इमेज क्रेडिट : सोशल मीडिया

राजस्थान समेत पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर तारीखों का एलान हो गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने राजस्थान में 23 नवंबर को मतदान की घोषणा की है।

Assembly election 2023। पांच राज्यों की 679 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तारीखों का आज ऐलान हो गया है। 

चुनाव की तारीख 

मिजोरम – 7 नवंबर

छत्तीसगढ़ – 7, 17 नवंबर

मध्यप्रदेश – 17 नवंबर

राजस्थान – 23 नवंबर

तेलंगाना – 30 नवंबर

गिनती सभी जगह 3 दिसंबर

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया, “मिजोरम, छत्तीसगढ़, राजस्थान, तेलंगाना और मध्य प्रदेश की विधानसभा सीटों को मिलाया जाए तो कुल सीटें 679 होंगीं।”

इस दौरान चुनाव आयोग ने बताया कि जिन 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वो एक तरह से इस देश का छठा भाग है। 8.2 करोड़ पुरुष और 7.8 करोड़ महिला वोटर वोट डालने वाले हैं। सबसे ज़्यादा मध्य प्रदेश में 5.60 करोड़ वोटर हैं। दिव्यांग वोटरों और 80 वर्ष से ज़्यादा उम्र के बुजुर्गों के लिए न सिर्फ बूथों पर विशेष व्यवस्था की जाएगी, बल्कि वो घर से भी वोट कर पाएँगे। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि महिलाओं, समलैंगिकों, युवा वोटरों, जनजातीय समाज और दिव्यांगों – इन सबके मताधिकार की जागरूकता के लिए विशेष अभियान चलाया गया।

चुनाव आयोग ने 75 जनजातीय समाजों की बात करते हुए बताया कि अंतिम व्यक्ति तक वोट डालने की सुविधा पहुँचाई जाएगी, उन्हें पोलिंग स्टेशन पर लाया जाएगा। इस बार 60 लाख ऐसे वोटर होंगे, जो पहली बार वोट डालेंगे। 15.39 लाख वोटर ऐसे हैं जो जनवरी 2023 के बाद 18 वर्ष की उम्र को पूरा कर रहे हैं और नए संशोधन के तहत वो मताधिकार का इस्तेमाल करने के योग्य हैं। 2900 से अधिक पोलिंग स्टेशनों पर युवा कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा।

चुनाव आयोग ने बताया कि पूरे देश में वोटरों को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। 5 राज्यों में 57.89 लाख नए वोटर जोड़े गए हैं। पाँचों राज्यों में 1.77 लाख पोलिंग बूथ हैं। हाउस टू हाउस सर्वे चल रहे है, किसी को वोटर लिस्ट में नाम जोड़वाना हो या कोई बदलाव कराना हो तो 17 अक्टूबर, 2023 से लेकर 30 नवंबर, 2023 तक वोटर लिस्ट में वो ऐसा करने में सक्षम होंगे। इनमें से 1.01 लाख वेब कास्टिंग की सुविधा से लैस होंगे। 17,734 मॉडल पोलिंग स्टेशन होंगे। 8192 को महिलाओं द्वारा मैनेज किया जाएगा और 621 दिव्यांग कर्मचारियों द्वारा प्रबंधित किए जाएँगे।

Back to top button