
Emergency Review: कंगना ने दिया करियर का बेस्ट परफॉर्मेंस… जानें कैसी है ‘इमरजेंसी’
Emergency Film Review: अगर आप कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको मूवी का रिव्यू जरूर पढ़ लेना चाहिए। फिल्म को लेकर काफी मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है। कुछ लोग कंगना के काम की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ फिल्म की प्लॉटिंग की आलोचना। आप एक बार हमारा रिव्यू भी जरूर पढ़ते जाएं।
इमरजेंसी, 1970 के दशक में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा लगाए गए आपातकाल के दौर पर आधारित है. हालांकि रिलीज से पहले ही यह फिल्म विवादों में है. कंगना रनौत की फिल्म को लेकर कांग्रेस ने पहले ही कई सवाल उठाए हैं, तो वहीं पंजाब में एसजीपीसी ने फिल्म को बैन करने की मांग उठाई है.
क्या है फिल्म ‘इमरजेंसी’ की कहानी
फिल्म को इंदिरा गांधी की राजनीतिक बायोपिक बताया जा रहा है, जबकि ये ड्राम जोनर की फिल्म है कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की शुरुआत होती है पिता जवाहर लाल नेहरू संग उनके मनमुटाव से। इंदिरा गांधी और फिरोज खान के मनमुटाव भी फिल्म में देखने को मिलते हैं। फिल्म की कहानी आगे बढ़ती है और इंदिरा गांधी के देश की प्रधानमंत्री बनने से लेकर उनके द्वारा आपातकाल घोषित करने की कहानी फिल्म में दिखाई जाती है। हालांकि फिल्म की कहानी उनके बचपन के समय से शुरू होती है और देश की कुछ प्रमुख घटनाओं को बुकमार्क करने के साथ, कहानी उनके प्रधानमंत्रित्व काल तक पहुंच जाती है। फिल्म मुख्य रूप से बांग्लादेश को आजाद कराने और देश में इमरजेंसी लगाने के उनके संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है। हालांकि उनकी हत्या सहित अन्य घटनाओं को फिल्म में संक्षेप में दिखाया गया है।

कंगना की दिल जीतने वाली एक्टिंग
कंगना रनौत इस फिल्म में न सिर्फ इंदिरा गांधी की तरह दिखी हैं, लेकिन उनकी बॉडी लैंग्वेज से लेकर उनके एक्सप्रेशन तक इस किरदार के हर पहलू पर उन्होंने काम किया है. इंदिरा जी का हाथी पर बैठकर एक छोटे से गांव में जाना हो, या फिर देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के अंतिम विधि का समय हो, उस टाइमलाइन से जुड़ी जो तस्वीरें और वीडियो मौजूद हैं, उनके रिफरेन्स का सही इस्तेमाल करते हुए ठीक उसी तरह का माहौल फिल्म में दिखाया गया है. इंदिरा गांधी के कपड़े और हेयर स्टाइलिंग (4 हेयर कट) भी पूरी तरह से वैसा ही रखा गया है, जैसे असल में उनका था. इसके अलावा जिसने कंगना का प्रोस्थेटिक किया है, उसे पूरे मार्क्स.

इमरजेंसी के कई सीन में होंगे गूजबम्प्स
सैम मानेकशॉ का एंट्री सीन गजब का है, वो देखकर आपको गूजबम्प्स होंगे। इसके अलावा भी फिल्म में कई जगह आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इंदिरा गांधी का हाथी में बैठकर बेलछी गांव जाना हो या फिर इमरजेंसी का सिचुएशन, फिल्म हमें स्क्रीन से चिपकाए रखती है।
कई बड़ी घटनाओं को छूकर निकलती है फिल्म
इमरजेंसी के साथ बड़ी समस्या ये है कि फिल्म एक बड़ी राजनेता पर बनी है जिनसे जुड़ी तमाम जानकारियां उपलब्ध हैं। तो फिल्म कई बड़ी घटनाओं को एक फिल्म में कवर करना चाहती है। इस वजह से फिल्म उन इंसीडेंट्स को बस छूकर निकल जाती है, इस वजह से ये फिल्म एक सीन से दूसरे सीन में जंप करती हुई लगती है।
देखें या नहीं?
ये फिल्म मास ऑडियंस के लिए नहीं है, सभी को ये फिल्म पसंद नहीं आएगी। वैसे भी ये फिल्म एक पॉलिटिकल पार्टी को लेकर बनाई गई है तो अलग-अलग पॉलिटिकल विचारधाराओं को मानने वाले लोगों को ये फिल्म अलग-अलग तरीके का अनुभव देगी। इसके अलावा इंदिरा गांधी और जवाहर लाल नेहरू जैसी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी को कमजोर दिखाना अखरता है। ये फिल्म कितनी ईमानदार है और कितनी एकतरफा ये तो अलग बात है मगर एक फिल्म के तौर पर और अभिनय और स्टोरीटेलिंग इमरजेंसी को पूरे नंबर मिलेंगे।
इमरजेंसी का सोशल मीडिया रिव्यू
सोशल मीडिया पर भी फैंस जमकर अपना-अपना पक्ष फिल्म को लेकर दे रहे हैं। जिसमें कई लोगों को कंगना की एक्टिंग खूब पसंद आ रही है और उनकी मेहनत को भी लोग प्यार दे रहे हैं।
#EmergencyReview
— Akansha (@AakanshaGill) January 17, 2025
⭐⭐⭐⭐
Kangana is the heart and soul of the film. Her direction is impeccable. She brilliantly crafted the film that takes you to the time of India's Darkest Chapter.#KanganaRanaut https://t.co/zmTXx9X5Ov
एक यूजर ने ट्वीटर पर लिखा, “कंगना ने इंदिरा गांधी का रोल बहुत अच्छे से निभाया। उन्होंने कहानी की चित्रण बहुत ही अच्छे ढंग से किया है। विश्वसनीय अभिनेताओं की मौजूदगी फिल्म को लायक बनाती है।”
#EmergencyReview – “Kangana is Indira, and Indira is Kangana” – That’s something you feel after watching #KanganaRanaut excel hugely in her portrayal of India’s ex-PM #IndiraGandhi ma’m in #Emergency.
— Joginder Tuteja (@Tutejajoginder) January 17, 2025
The portrayal is picture perfect and the drama is enthralling. She represents… pic.twitter.com/TKav4Q8SBR
वहीं, एक दूसरे यूजर ने लिखा, “कंगना इस फिल्म की आत्मा हैं। उनका निर्देशन बेमिसाल है। उन्होंने इस फिल्म को बेहतरीन तरीके से गढ़ा है, जो आपको भारत के सबसे काले अध्याय में ले जाती है।”
मंडी की संसद की इमरजेंसी तो सचमुच में इमरजेंसी साबित हुई,
— DJ_Mech1007 (@DJ_Mech1007) January 17, 2025
थिएटर के आगे कोई दिख ही नही रहा 😂😂😂
गधा कितना भी बादाम खजूर खाए घोड़ा नही बनता 😂😂😂#EmergencyReview pic.twitter.com/rFF7NNLkBX
एक और यूजर ने ट्वीटर पर लिखा, “थिएटर के आगे कोई नहीं दिख रहा है।”
यह भी पढ़ें…
सैफ अली खान का हमलावर पुलिस की गिरफ्त में, पूछताछ जारी
Bigg Boss 18: वोटिंग ट्रेंड में ये कंटेस्टेंट हुआ आगे, लीक हो गया विनर का नाम
Amitabh Bachchan के एक पोस्ट ने बढ़ाई फैंस की चिंता… महाकुंभ को लेकर ऐसा क्या बोले महानायक?





