‘यूपी के युवाओं को अब रोजगार और सम्मान’, कौशल दिवस पर CM योगी का बड़ा बयान…

Skill Development in UP: विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश में कौशल विकास, रोजगार और युवाओं के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख करते हुए पिछली सरकारों पर जमकर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में युवाओं के सामने रोजगार के अवसरों का गंभीर संकट था। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पहले प्रदेश में नौकरियां नहीं थीं और यदि कहीं नौकरी आती भी थी तो ‘चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली पर जुट जाती थी’। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने तालियों से उनका स्वागत किया।

कौशल विकास को रोजगार से जोड़ने पर जोर
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को केवल डिग्री देने तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि उन्हें रोजगारपरक कौशल से जोड़ने का काम कर रही है। सरकार का लक्ष्य है कि युवा अपनी क्षमता के अनुसार प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करें और आत्मनिर्भर बनें।

उन्होंने कहा कि आज के समय में उद्योगों की जरूरत के अनुसार युवाओं को प्रशिक्षित करना बेहद जरूरी है। इसी दिशा में प्रदेश में कौशल विकास कार्यक्रमों को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

कौशल सारथी और कौशल सेतु मॉड्यूल लॉन्च
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने ‘कौशल सारथी’ और ‘कौशल सेतु’ मॉड्यूल का शुभारंभ किया। साथ ही ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। इन पहलों का उद्देश्य युवाओं को कौशल प्रशिक्षण, रोजगार और उद्योगों से जोड़ने की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाना है।

सरकार का मानना है कि डिजिटल और तकनीकी माध्यमों के जरिए युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार की बेहतर जानकारी उपलब्ध कराई जा सकेगी।

औद्योगिक संस्थानों के साथ हुए एमओयू
कार्यक्रम में विभिन्न प्रतिष्ठित औद्योगिक संस्थानों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी किए गए। इन एमओयू के माध्यम से युवाओं के लिए प्रशिक्षण, रोजगार और औद्योगिक क्षेत्र में अवसरों के रास्ते मजबूत होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों और प्रशिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय से युवाओं को वास्तविक जरूरतों के अनुरूप कौशल प्रदान किया जा सकेगा।

यह भी पढ़ें…

KGMU के सभी हॉस्टल में नॉन-वेज बनाने पर रोक, राज्यपाल के निरीक्षण के बाद फैसला

21 युवा आइकॉन हुए सम्मानित
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उच्च वेतन पर नियुक्ति पाने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 21 युवा आइकॉन को सम्मानित किया। इन युवाओं की उपलब्धियों को प्रदेश के अन्य युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया गया।

इसके अलावा उत्कृष्ट कार्य करने वाले राजकीय आईटीआई, प्रशिक्षण प्रदाताओं और प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन एजेंसियों के प्रतिनिधियों को भी सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: होटल नोवोटेल में मिला युवा साइंटिस्ट का शव, बनाया था बैटरी वाला ट्रैक्टर

युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है। जरूरत केवल उन्हें सही दिशा, प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने की है। सरकार युवाओं को रोजगार से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

विश्व युवा कौशल दिवस के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में कौशल विकास को रोजगार और औद्योगिक जरूरतों से जोड़ने की दिशा में प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।

यह भी पढ़ें…

UP News: अस्पताल के अंदर खूनी खेल, CT Scan रूम में छात्रा की चाकू मारकर हत्या

Back to top button