
Ranveer Allahbadia के बाद Kapil Sharma भी हुए सोशल पर ट्रोल, थ्रोबैक वीडियो को लेकर विवाद…
Kapil Sharma video Controversy: कपिल शर्मा के वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब उनका नया वीडियो सामने आया है जिसमें पैरेंट्स को लेकर एक ऐसा कमेंट किया है जिस पर सोशल मीडिया पर यूजर्स डिवाइड हो रहे हैं।
‘India’s Got Latent में Ranveer Allahbadia के कॉमेंट को लेकर विवाद जारी है. देश के कई हिस्सों में रणवीर, Apurva Makhija और Samay Raina के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है. इस विवाद में यूट्यूबर और पॉडकास्टर रणवीर अल्लाहबादिया का नाम भी उछला जिन्होंने अपने विवादित बयान के बाद माफी भी मांगी थी. अब इस विवाद के बीच कपिल शर्मा को भी सोशल मीडिया यूजर्स घसीट लाए हैं. दरअसल कपिल शर्मा के कॉमेडी शो से कुछ ऐसे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जब उन्होंने पैरेंट्स को लेकर जोक मारा था. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो पर अबतक 3 मिलियन व्यूज से ज्यादा मिल चुके हैं.
मां बाप पर डबल मीनिंग बात
वीडियो में कपिल शर्मा कहते सुनाई दे रहे हैं, ‘हम लोग दो चीजों के बहुत शौकीन होते हैं एक फिल्मों के लिए और दूसरा क्रिकेट के. हमारे यहां कुछ अपने बोर्ड एग्जाम के लिए कभी सुबह चार बजे नहीं उठते. लेकिन क्रिकेट के लिए 2 बजे उठ जाते हैं. जबकि क्रिकेट की लाइव स्ट्रीमिंग सुबह चार बजे शुरू होनी होती है. फिर ये अपने मां-बाप की कबड्डी देखकर ही सो जाते हैं.’
क्या है लोगों का रिएक्शन
इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स कपिल से निराश हैं कि कैसे उन्होंने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया। लोग कमेंट कर रहे हैं कि कपिल को ऐसा नहीं कहना चाहिए था। वहीं कुछ बोल रहे हैं कि कपिल स्मार्ट हैं और वह बोल रहे हैं कि वह पैरेंट्स के बीच की लड़ाई के बारे में बात कर रहे हैं। किसी ने लिखा कि मजाक और वल्गैरिटी में फर्क होना चाहिए।
अब इस वीडियो पर दो तरह के रिएक्शन्स आ रहे हैं. एक जो कपिल के विरोध में कमेंट रहे हैं. लोग कह रहे हैं कि कपिल के पीछे पूरा बॉलीवुड है इसलिए उन्हें कोई कुछ नहीं कहेगा. कुछ लोगों ने ये तक कहा है कि कपिल शर्मा हमेशा से ऐसा मज़ाक करते आए हैं मगर उन्हें कोई कुछ नहीं कहता. किसी ने लिखा कि वो कपिल की बहुत इज्ज़त करते हैं मगर उनके जोक्स भी आपत्तिजनक होते जा रहे हैं.
वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कपिल की तारीफ कर रहे हैं. उनका कहना है कि कपिल ने कभी भी डायरेक्ट तरीके से कुछ नहीं कहा. जैसा रणवीर इलाहाबादिया ने कहा या जैसा इंडियाज़ गॉट लैटेंट शो पर कहा जाता है. दोनों की ही कॉमेडी करने के अंदाज़ में फर्क है.
ख़ैर, समय रैना ने इस मामले के बाद India’s Got Latent के सारे एपिसोड्स को यू-ट्यूब से डिलीट कर दिए हैं. इसके अलावा ये कॉन्टेंट India’s Got Latent के ऐप पर भी मौजूद था. लेकिन अब वहां से भी हटा दिया गया है. नेशनल ह्यूमन राइट्स कमिशन(NHRC) ने यूट्यूब को वीडियो हटाने का निर्देश दिया था





