सैफ अली खान पर अटैक के बाद X पर ट्रेंड हुआ #ArrestKumarVishwas

Kumar Vishwas: लोकप्रिय कवि कुमार विश्वास ने हाल ही में अपने एक कार्यक्रम दौरान बिना नाम लिए सैफ और करीना के बेटे के नाम को लेकर तंज कसा था। अब सैफ पर हमले के बाद कुमार विश्वास की गिरफ़्तारी की मांग हो रही है।

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर 16 जनवरी को उन्हीं के घर में चाकू से हमला हुआ और इस वक्त वो लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। इस हमले से हर कोई हैरान है। सैफ के फैंस उनके जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं, लेकिन इसी बीच कवि कुमार विश्वास की गिरफ्तारी की मांग उठने लगी है। और X (ट्विटर) पर #Arrestkumarvishwas ट्रेंड कर रहा है। लोग उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं और कह रहे हैं कि सैफ अली खान पर हमला उनके कारण ही हुआ है। लेकिन ये लोग ऐसा कह क्यों रहे हैं चलिए हम आपको बताते हैं।

तैमूर के नाम पर किया था कटाक्ष

बता दें कि जब सैफ अली खान और करीना के बड़े बेटे का जन्म हुआ था और पता चला था कि कपल ने उसका नाम तैमूर रखा है तो लोगों ने इसकी खूब आलोचना की थी। दरअसल तैमूर खान आक्रमणकारी मुगल शासकों में से एक था। कवि कुमार विश्वास ने भी बिना नाम लिए अपने कार्यक्रम में तैमूर पर काफी कुछ कह दिया था।

कुमार विश्वास ने कहा था, “जिस लंगड़े आदमी (आक्रमणकारी तैमूर) ने हिंदुस्तान में आकर मां बेटियों के साथ दुष्कर्म किया। क्या वही लफंगा मिला इस प्यारे से बच्चे का नाम रखने के लिए?” कुमार ने आगे कहा था अगर अब इस बच्चे को हीरो बनाया जाएगा तो वो खलनायक तक नहीं बनने दिया जाएगा। भारत जागा हुआ है, ये नया भारत है। कुमार विश्वास ने क्या-क्या कहा था।

हमले पर भड़के सैयद असीम वकार
गौरतलब है कि जबसे सैफ अली खान पर हुए हमले की खबर आई है, तबसे ही हर ओर टेंशन के बादल छाए हुए हैं. इस बीच अब सैयद असीम वकार ने चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने एक वीडियो शेयर कर दुखा जाहिर किया है. उन्होंने कहा कि कल रात जो सैफ के घर हमला हुआ इस पर बहुत बड़ा प्रश्न खड़ा हो गया है कि वीआईपी इलाके में घुसकर एक अभिनेता पर चाकुओं से वार किया जा रहा है, ये किस तरह की मानसिकता है.

सोशल मीडिया प्लेटफ्रॉम एक्स पर तमाम यूजर्स कह रहे हैं कि कुमार विश्वास अगर ऐसा भड़काऊ बयान नहीं देते तो सैफ के साथ ऐसा नहीं होता। वीना जैन नाम की यूजर ने कुमार विश्वास के इस बयान को देते हुए एक वीडियो शेयर किया। जिसके साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा,”हाल ही में कुमार विश्वास खुलेआम सैफ अली खान और उनके बेटों तैमूर और जहांगीर के लिए प्रचार कर रहे थे। चूंकि कुमार विश्वास समाज में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति हैं, इसलिए शायद इसी बात ने किसी को सैफ पर हमला करने के लिए प्रभावित किया होगा।

Back to top button