
JIGRA: आलिया भट्ट ने साझा किया फिल्म ‘जिगरा’ का पोस्टर, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा…
JIGRA: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘जिगरा’ को लेकर अपडेट सामने आई है। खुद अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फिल्म के पोस्टर को संग साझा करते हुए रिलीज डेट का भी खुलासा किया है।
आलिया भट्ट (Alia Bhatt) ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से इस साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘जिगरा’ के पोस्टर को साझा करते हुए लिखा है, ’11 अक्तूबर 2024 को ‘जिगरा’ के साथ सिनेमाघरों में मिलते हैं’। सोशल मीडिया पर आलिया का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। उनके फैंस लगातार उनके इस पोस्ट कर कमेंट कर रहे हैं। वेदांग रैना के साथ आलिया इस फिल्म में धमाल मचाती नजर आने वाली हैं। चलिए आपको भी बताते हैं कि किस दिन रिलीज होने जा रही है।
‘जिगरा’ में वेदांग रैना भी आएंगे नजर
आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म की घोषणा करते हुए लिखा, “धर्मा प्रोडक्शन में डेब्यू करने से लेकर अब उनके साथ मिलकर एक फिल्म का निर्माण करने तक, कई मायनों में, यह ऐसा लगता है कि मैं जहां से शुरू हुई थी वहां वापस आ गई हूं.”। आलिया भट्ट के लिए फिल्म ‘जिगरा’ काफी खास होने वाली है। इस फिल्म में वे अभिनेत्री होने के अलावा को-प्रोड्यूसर भी हैं। आलिया ने साल 2023 में इस फिल्म की घोषणा की थी। ‘जिगरा’ में उनके साथ वेदांग रैना भी नजर आने वाले हैं।
आलिया भट्ट की फिल्म ‘जिगरा’ के पोस्टर में आलिया का एक एनिमेटेड अवतार देखने को मिल रहा है। पोस्टर में एक लड़की पीठ पर बैग टांगे खड़ी नजर आ रही है। इस पोस्टर को देखकर दर्शकों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आलिया भट्ट और वेदांग रैना (Vedang Raina) की इस फिल्म की कहानी एक बास्केटबॉल खिलाड़ी के इर्द-गिर्द बुनी गई है। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट ने बास्केटबॉल खेलना सीखा है। वे ‘जिगरा’ के कई दृश्यों में बास्केटबॉल खेलती नजर आने वाली हैं।





