
अमिताभ बच्चन ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, सोशल मीडिया पर मचा हाहाकार
Amitabh Bachchan: महानायक अमिताभ बच्चन ने हाल में एक पोस्ट शेयर की है जिसने उनके फैंस को हैरान कर दिया है। इस पोस्ट को पढ़ कर उनके फैंस इमोशनल हो गए हैं।
Amitabh Bachchan Cryptic Post: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अक्सर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करते रहते हैं. वो हर दिन अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट कर अपने फैंस से जुड़े हैं. लेकिन उनकी हाल ही में उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया, जिसने उनके फैंस को चिंता को बढ़ा दिया. इतना ही नहीं, फैंस पोस्ट पर रिप्लाई कर पूछने लगे कि उन्होंने ऐसा क्यों लिखा है. इसके पीछे की वजह क्या है.
अमिताभ बच्चन की क्रिप्टिक पोस्ट वायरल
अमिताभ बच्चन ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है। इसमें उन्होंने लिखा, ‘जाने का समय आ गया है।’ उनकी इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस चिंता जाहिर करने लगे हैं और उन्होंने सोशल मीडिया पर खूब कमेंट्स किए। कइयों ने सदी के महानायक से सवाल भी किया कि कहां जाने का वक्त आ गया है।
T 5281 – time to go ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 7, 2025
एक यूजर ने लिखा, ‘ऐसा मत कहिए सर।’ दूसरे ने लिखा, ‘क्या रहे हैं सर?’ तीसरे ने लिखा, ‘आप तो महानायक हैं ऐसा क्यों कह रहे हैं?’ इसी तरह से लोग उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। हालांकि, इस बीच बिग बी ने किसी के भी कमेंट का जवाब नहीं दिया और ना ही उनकी इस पोस्ट का मतलब साफ है। इससे उनके फैंस की चिंता बढ़ गई है कि आखिर मामला क्या है।
बता दें, 5 फरवरी को अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के 49वें जन्मदिन पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था। काम की बात करें तो अमिताभ बच्चन इस समय ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट कर रहे हैं। इसके अलावा, वे ‘कलकि 2898 एडी’ के सीक्वल की शूटिंग जल्द शुरू करेंगे, जिसमें वे अश्वत्थामा की भूमिका निभा रहे हैं।





