सलमान की ‘Sikandar’ में इस एक्ट्रेस एंट्री, वरुण धवन से खास कनेक्शन

Anjini Dhawan In Sikandar: अभिनेता सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘सिकंदर’ को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में सलमान की जोड़ी रश्मिका मंदाना के साथ बनी है। यह पहला मौका होगा, जब ये दोनों कलाकार पर्दे पर साथ दिखाई देंगे।

Anjini Dhawan In Sikandar: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’ का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना पहले से हैं। अब एक और हसीना की एंट्री हो गई है, जिनका नाम अंजिनी धवन है। रिपोर्ट के मुताबिक, अंजिनी धवन ने बताया कि ‘सिकंदर’ का टीजर रिलीज हो चुका है। इसलिए वह इस पर बात कर सकती हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनकी प्रोफेशनल लाइफ इस वक्त काफी अच्छी चल रही है। फिल्मों के सेट पर रहना उनके लिए खुशी की बात है।

Sikandar में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री

ए आर मुरुगदोस के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सिकंदर’ में बॉलीवुड के बड़े परिवार से संबंध रखने वाली एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन की भतीजी अंजिनी धवन ने इस फिल्म में एंट्री मारी है. वहीं एक इंटरव्यू के दौरान खुद अंजिनी धवन ने इन खबरों की पुष्टि कर दी है और साथ ही कहा कि सलमान खान के साथ काम करना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था. अंजिनी धवन ने कहा कि वह सलमान खान के साथ फिल्म ‘सिकंदर’ में महत्वपूर्ण रोल निभा रही हैं. इस मूवी में राहुल रॉय के साथ ही एक्टर शरमन जोशी भी लीड रोल निभा रहे हैं.

सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर डेविड धवन की भतीजी अंजिनी धवन भी होंगी। उन्होंने यह बात खुद कन्फर्म कर दी है। मूवी इस साल ईद (2025) पर रिलीज हो रही है। बता दें कि साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन में बनी फिल्म ‘सिकंदर’ में एक्टर सलमान खान, रश्मिका मंदाना कपल के तौर पर नजर आएंगे. हालांकि इस मूवी में अंजिनी का क्या रोल होगा, इस बात का अभी तक खुलासा नही हो पाया है.

Back to top button