
Movie Teaser: तब्बू को देख धड़का Ajay Devgn का दिल, बोले-‘दुश्मन थे हम ही अपने…
Auron Mein Kaha Dum Tha Teaser: अजय देवगन और तब्बू स्टारर फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ (Auron Mein Kaha Dum) का इमोशनल कर देने वाला टीजर सामने आ चुका है। छोटा वीडियो दिल को छू लेने वाला रोमांटिक ड्रामा होने का वादा करता है।
अजय देवगन और तब्बू बॉलीवुड के स्टार कलाकारों में से एक हैं। इन दोनों की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर ज्यादातर हिट साबित हुई है। अब एक बार फिर से अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी पर्दे पर नजर आने वाली हैं। अजय देवगन और तब्बू की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का आज, शुक्रवार की सुबह निर्माताओं ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था, जिसमें अजय देवगन की झलक नजर आई थी। वहीं, अब आखिरकार निर्माताओं ने प्रशंसकों का उत्साह बढ़ाने के लिए फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है। टीजर में अजय देवगन और तब्बू की दमदार झलक देखने को मिली।
छू लेने वाला रोमांटिक ड्रामा?
टीजर में अजय होली खेलते हुए तब्बू के चेहरे पर रंग लगाते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद एक एक्शन सीन भी दिखाया गया है। इस फिल्म के साथ दोनों दसवीं बार एक साथ काम कर रहे हैं। ‘औरों में कहां दम था’ फिल्म एक महाकाव्य संगीतमय रोमांटिक ड्रामा है।’ वीडियो की शुरुआत अजय देवगन और तब्बू के होली के त्योहार के दौरान एक-दूसरे को गले लगाने से होती है। यह छोटा वीडियो दिल को छू लेने वाला रोमांटिक ड्रामा होने का वादा करता है।
कब होगी रिलीज?
फिल्म के कलाकारों की बात करें तो अजय देवगन और तब्बू के अलावा ‘औरों में कहां दम था’ में जिमी शेरगिल, सई मांजरेकर और शांतनु माहेश्वरी भी महत्वपूर्ण भूमिका में होंगे। नीरज पांडे द्वारा निर्देशित इस फिल्म का मुख्य आकर्षण इसका मूल साउंडट्रैक है जिसे ऑस्कर विजेता संगीत निर्देशक एमएम कीरवानी ने तैयार किया है। यह फिल्म 15 अगस्त, 2024 को रिलीज होगी।
अजय देवगन के वर्क फ्रन्ट की आने वाली फिल्मों की बात करें तो अभिनेता की आखिरी फिल्म ‘मैदान’ थी। यह बायोग्राफिकल फिल्म भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच और मैनेजर सैयद अब्दुल रहीम के वास्तविक जीवन से प्रेरित थी। मैदान ने वैश्विक स्तर पर 71.52 करोड़ की कमाई की। वहीं अब अजय देवगन रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सिंघम अगेन’ के निर्माण में भी व्यस्त हैं। वहीं तब्बू को आखिरी बार करीना कपूर और कृति सेनन के साथ ‘क्रू’ में देखा गया था।





