आमिर खान की बेटी Ira Khan रोने लगी…? वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

Ira Khan : आमिर खान और उनकी बेटी आइरा का एक इमोशनल वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आइरा रोती नजर आईं। आमिर ने हाल ही में गौर स्प्रैट संग रिलेशनशिप का अनाउंसमेंट किया था।

Ira Khan : आमिर खान की बेटी आयरा खान हाल ही में अपने पिता के घर से बाहर निकलते वक्त भावुक नजर आईं। ऑनलाइन वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में आमिर अपनी बेटी को गले लगाते हुए और फिर उन्हें कार अंदर बैठाते हुए दिखे। वहीं, कार में बैठने के बाद आयरा आंखों में आंसू छलकने न देने की कोशिश करती दिखीं। इस दौरान पैपराजी ने इस निजी पल को कैमरे में कैद कर लिया।

आयरा खान हुई इमोशनल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में आयरा खान गाड़ी में बैठीं हुई इमोशनल नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स उनके सपोर्ट में सामने आ गए। आयरा को रोते हुए देख यूजर्स उन्हें अकेला छोड़ने की बात कह रहे हैं।

फैंस को सताई आइरा खान की चिंता

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘मुझे लगता है इससे आपका कोई मतलब नहीं है’, एक अन्य युजर ने लिखा, ‘उसे अकेले में रो लेने दो’, एक और यूजर ने लिखा, ‘उसे उसके हाल पर छोड़ दो, वो अपनी परेशानियों का सामना कर रही है’, एक और यूजर ने लिखा, ‘ये प्राइवेसी का मतलब नहीं समझते क्या?, एक यूजर ने मीडिया पर आयरा को सताने और परेशान करने का आरोप लगा दिया।

दूसरी तरफ आमिर खान अपने नए प्यार गौरी स्प्रेट को लेकर खबरों में बने हुए हैं। हाल में एक्टर ने गौरी से अपने अफेयर की खबर को स्वीकार किया है। दोनों करीब दो सालों से साथ हैं।

Back to top button