
क्या मैं अच्छी मां हूं? Alia Bhatt का सवाल; Sadhguru का चौंकाने वाला जवाब…
Alia Bhatt : एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने हाल में बेटी राहा के फेल होने के डर के बारे में बात की। एक्ट्रेस ने बताया कि उनकी बेटी हमेशा जीतना चाहती है और जो फर्स्ट आ जाता है तो वो उसे चीटर बताती है।
Aliya Bhatt: मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट हाल ही में सद्गुरु के साथ एक खास बातचीत में नजर आईं, जहां उन्होंने अपने डर, असफलताओं और मां बनने के अनुभवों पर खुलकर बात की। इस बातचीत में एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि उनकी साढ़े तीन साल की बेटी राहा भी अब फेल होने से डरने लगी है। इतना ही नहीं, आलिया ने किया कि क्या मैं एक अच्छी मां हूं। चलिए आपको बताते हैं कि अभिनेत्री के सवालों का सद्गुरु ने क्या जवाब दिया।
सदगुरु का आलिया को जबाब
सदगुरु ने आलिया भट्ट के इस सवाल का जवाब देते हुए कहा,’जो पैरेंट चिंतित रहते हैं, वो अच्छे पैरेंट नहीं हैं.’ उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जरूरत से ज्यादा चिंता करने वाले पेरेंट्स बच्चों के लिए लिए फायदेमंद नहीं होते. साथ ही वो खुद को भी नुकसान पहुंचाते हैं.’
आलिया भट्ट ने इस पर रिएक्शन देते हुए कहा,’मुझे नहीं लगता कि पैरेंटहुड से चिंता को पूरी तरह से अलग नहीं किया जा सकता है. मेरा मानना है कि आप (सदगुरु) भी इस बात से सहमत होंगे.’
आलिया भट्ट ने पैरेंटिंग को लेकर सदगुरु से सलाह मांगी.इस पर सदगुरु ने कहा,’जब आपके पास बच्चा हो, तो ये विचार छोड़ दें कि आपको उसे कुछ सिखाना है. मुझे पता है कि आप एक बेहतरीन महिला हैं, लेकिन आप और आपकी 3.5 साल की बेटी में ज्यादा खुश कौन हैं.?’
ये भी पढ़े- एयरपोर्ट पर लाइन तोड़ अंदर घुसीं Kareena Kapoor? वीडियो देख भड़के लोग
आलिया भट्ट ने इस पर जवाब दिया,’राहा’.
इस पर सदगुरु ने कहा कि पेरेंट्स को बच्चों को सिखाने के बजाय उनकी लाइफ में एक कंसल्टेंट की तरह भूमिका निभानी चाहिए. उन्होंने आलिया से मजाकिया अंदाज में पूछा,’आपके पास सिखाने के लिए क्या है?’
उन्होंने आगे कहा,’आपको उन्हें अपने तरीके से बढ़ने देना चाहिए, बस देखना चाहिए.’ सदगुरु ने ये भी कहा कि बच्चा आपसे कहीं ज्यादा जीवन के करीब होता है.
सदगुरु ने आलिया भट्ट से ये भी कहा कि वो अपनी बेटी को बस बढ़ते हुए देखें और उसे समझें. उन्होंने समझाया कि सिखाने के लिए बहुत कुछ नहीं होता, क्योंकि बड़े लोग अक्सर जिंदगी को सिर्फ अपने नजरिए से देखते हैं और छोटी-छोटी बातों पर जरूरत से ज्यादा चिंता करते हैं.
आपको बता दें कि आलिया भट्ट ने अपनी बेटी राहा को 6 नवंबर 2022 को जन्म दिया था. राहा अब 3.5 साल की हो चुकी हैं, अक्सर उन्हें उनके पेरेंट्स के संग एयरपोर्ट पर स्पॉट किया जाता है. राहा इतनी क्यूट हैं कि उनकी एक झलक कैमरे में कैद करने के लिए पैप्स बेताब रहते हैं.
ये भी पढ़े- Asha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन हुईं ‘सुरों की मल्लिका’, बेटे आनंद ने दी मुखाग्नि





