
अमीषा पटेल का बॉलीवुड की ‘फेक PR मशीनरी’ पर बड़ा हमला…
Ameesha Patel: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने एक बार फिर विवादों में आ गई हैं. सोशल मीडिया पर तीखी पोस्ट्स की सीरीज में उन्होंने इंडस्ट्री में बढ़ रही ‘फेक पीआर गेम्स’ की खुलकर आलोचना की है.
Ameesha Patel: कई बॉलीवुड एक्टर्स की पीआर टीम हमेशा सक्रिय रहती है। वह एक्टर फिल्में करे या ना करे। उसकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो जाएं, तब भी वह लाइमलाइट में बना रहता है। कई एक्टर्स और एक्ट्रेसेस को नंबर वन के टैग भी मिलते रहते हैं। यह सब कहीं ना कहीं पीआर गेम का नतीजा है, ऐसा अमीषा पटेल का मानना है। हाल ही में अपने ट्विटर अकाउंट पर अमीषा ने बॉलीवुड के फेक पीआर गेम पर खुलकर बात की है।
अमीषा पटेल ने नई एक्ट्रेसेस पर कसा तंज
एक्स पर अमीषा पटेल ने लिखा, ज्यादातर ऐसी एक्ट्रेसेस, जिन्होंने अपने करियर में एक भी ऐसी फिल्म नहीं की है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई की हो, वे अपनी PR टीमों को पैसे देकर खुद को नंबर 1 और नंबर 2 कहलवा रही हैं? सच में? यह 2026 है, 2000 नहीं. आज के जमाने में 100 करोड़ तो कुछ भी नहीं हैं.
Most female actresses who haven’t even achieved one film in their career where even a single film of theirs has done even 200 cr plus at the box office are paying their PR teams to cal themselves nos 1 and nos 2 ?like really ?its 2026 and not 2000😁today 100 cr is nothing .
— ameesha patel (@ameesha_patel) May 8, 2026
फेक पीआर को लेकर कही ये बात
एक्स पर अमीषा पटेल ने अन्य ट्वीट शेयर करते हुए लिखा,’कहो ना प्यार है’, ‘गदर 1’ या ‘गदर 2’… एक नहीं, बल्कि हीरोइन के तौर पर मैंने 3 सबसे बड़ी सोलो ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं, जिनमें तीनों ही फिल्मों में सबसे ज्यादा दर्शक आए. और आज भी, ये फिल्में मेरे को-स्टार्स के करियर की भी सबसे बड़ी हिट फिल्में हैं. लेकिन दूसरी एक्ट्रेसेस के मुकाबले मेरी ‘फेक PR मशीनरी’ कमजोर है.
Most female actresses who haven’t even achieved one film in their career where even a single film of theirs has done even 200 cr plus at the box office are paying their PR teams to cal themselves nos 1 and nos 2 ?like really ?its 2026 and not 2000😁today 100 cr is nothing .
— ameesha patel (@ameesha_patel) May 8, 2026
गदर 3 के बारे में दिया अपडेट
इसके अलावा अमीषा पटेल ने अपनी मचअवेटेड फिल्म गदर 3 को लेकर अपडेट दिया. उन्होंने एक्स पर लिखा, गदर 3 जरुर आएगी और जब आएगी. थियेटर में हंगामा मच जाएगा. ऑडियंस के प्यार और दुआओं के कारण. 500 करोड़ गदर जैसी फिल्मों के लिए बॉक्स ऑफिस पर मिनिमम है. और इस बार स्केल और स्क्रिप्ट बहुत बड़ी और धमाकेदार होगी.
Kaho na pyaar hai , Gadar 1 or Gadar2 … Ek nahin par 3 biggest solo blockbusters as a heroine with highest footfalls in all 3 films I’ve given and till date they are the biggest hits of my CO STARS as well .. but my FAKE PR machinery is weak unlike other actresses 😁
— ameesha patel (@ameesha_patel) May 8, 2026
वर्कफ्रंट की बात करें तो अमीषा पटेल आखिरी बार ‘गदर 2’ में नजर आई थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त सफलता हासिल की थी और दर्शकों ने लंबे समय बाद उन्हें तारा सिंह और सकीना की जोड़ी में खूब पसंद किया. इसके अलावा अब वह ‘हमराज 2’ को लेकर भी चर्चा में हैं.
ये भी पढ़े- Aakhri Sawal Trailer: सच से पर्दा उठाती है संजय दत्त की फिल्म, दमदार है ट्रेलर





