
Bollywood: बेबी बंप के लिए Deepika ने प्रभास को बताया जिम्मेदार, बताई ये वजह!
Kalki 2898 AD: मुंबई में कल्कि 2898 AD का प्री-रिलीज इवेंट रखा गया। जहां फिल्म के सारे सितारे मीडिया से मुखातिब हुए। इस दौरान अमिताभ बच्चन प्रभास और दीपिका पादुकोण ने खूब मस्ती- मजाक किया।
कल्कि 2898 AD के रिलीज से पहले बुधवार को मुंबई में एक ग्रैंड इवेंट रखा गया। सितारों से सजी इस शाम में सेलेब्स ने एक-दूसरे के साथ खूब मस्ती भी की। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने प्रभास को अपने निकले हुए पेट के लिए जिम्मेदार ठहराया। कल्कि 2898 AD के ग्रैंड इवेंट में एक्ट्रेस ने अपने बेबी बंप के लिए भी खूब ध्यान खींचा। हालांकि उन्होंने अपने निकले हुए पेट को लेकर प्रभास पर एक जोक किया।

कल्कि 2898 AD के इवेंट में सभी एक्टर्स ने एक- एक कर फिल्म को लेकर बात की। अमिताभ बच्चन, कमल हासन और प्रभास के बाद दीपिका पादुकोण ने मंच संभाला। इस दौरान उन्होंने प्रभास की टांग खिचाई भी की। एक्ट्रेस ने कहा कि उनका ये जो ये पेट निकला हुआ है, इसका पीछे कारण प्रभास हैं।

क्या बोलीं दीपिका पादुकोण ?
प्रभास की तारीफ करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा, “मैं असल में ऐसी इसलिए दिख रही हूं, क्योंकि प्रभास ने मुझे बहुत सारा खाना खिलाया है। वो न सिर्फ घर से बना खाना लेकर आते थे, बल्कि, दिल से खिलाते भी थे।” दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम पर इवेंट से अपनी कई सारी फोटो भी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा- “ठीक है, बहुत हो गया…अब मुझे भूख लगी है!”

कल्कि 2898 AD कुछ दिनों बाद 27 जून को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म का डायरेक्शन नाग अश्विन ने किया है। प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन के साथ कल्कि 2898 AD में कमल हासन और दिशा पाटनी भी नजर आएंगे।इस फिल्म के बाद दीपिका पादुकोण एक्शन कॉमेडी मूवी सिंघम अगेन में दिखाई देंगी।





