
Badshah का ईशा रिखी संग हुआ तलाक, शादी के पाँच महीने बाद ही टूटी रैपर की शादी
Badshah Isha Rikhi Divorce: प्रसिद्ध रैपर और म्यूजिशियन बादशाह (Badshah) और पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी (Isha Rikhi) ने एक-दूसरे से अलग होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। मार्च 2026 में शादी के बंधन में बंधे इस जोड़े ने केवल 5 महीने बाद ही अपनी राहें अलग कर ली हैं।
दोनों ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक जैसा बयान शेयर कर फैंस को इस फैसले की जानकारी दी।
बादशाह ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?
उन्होंने लिखा, “मैं और ईशा रिखी आपसी सहमति से एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं और अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ रहे हैं। यह फैसला आपसी सम्मान के साथ लिया गया है। हम इस मुश्किल वक्त में आप सभी से हमारी प्राइवेसी (निजता) का सम्मान करने का अनुरोध करते हैं। इस विषय पर यह हमारा एकमात्र बयान है और हम चाहते हैं कि इसे लेकर कोई अफवाह न फैलाई जाए।”

जुलाई से आ रही थीं अनबन की खबरें
बादशाह और ईशा के बीच अनबन की खबरें जुलाई महीने से ही सामने आने लगी थीं। उस दौरान ईशा रिखी ने सोशल मीडिया पर कुछ रहस्यमयी (Cryptic) पोस्ट शेयर की थीं, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। मार्च 2026 में दोनों ने एक निजी समारोह में शादी की थी, जिसकी तस्वीरें ईशा की मां ने सोशल मीडिया पर साझा की थीं।
ये भी पढ़े-‘Daayra’ का रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर रिलीज, न्याय और कानून की जंग में उलझी कहानी
बादशाह की यह दूसरी शादी थी
उल्लेखनीय है कि ईशा रिखी के साथ बादशाह की यह दूसरी शादी थी। इससे पहले बादशाह ने साल 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी। साल 2017 में उनकी एक बेटी जेसेमी ग्रेस का जन्म हुआ था। हालांकि, जैस्मीन और बादशाह साल 2020 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे।
ये भी पढ़े- आतंकवादी नहीं मेरा बेटा…’, यश के स्टारडम और ‘Toxic’ के खिलाफ साजिश पर भड़कीं मां





