धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल के रिश्ते में दरार? दोनों ने एक-दूसरे को किया अनफॉलो

Yuzvendra-Dhanashree Divorce Rumors: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी, धनश्री वर्माअपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। दोनों ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया।

Yuzvendra-Dhanashree Divorce Rumors: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और उनकी पत्नी, कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा, एक बार फिर अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। तलाक की अफवाहों के बीच, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया है। युजवेंद्र ने धनश्री के साथ वाली सभी तस्वीरें भी डिलीट कर दी हैं। धनश्री ने युजवेंद्र को अनफॉलो तो किया है, लेकिन उनकी तस्वीरें नहीं हटाई हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के सूत्रों ने बताया है कि तलाक की अफवाहें सच हैं। सूत्रों ने कहा, ‘तलाक तय है, बस औपचारिक घोषणा होना बाकी है।’

डांसर और कोरियोग्राफर के साथ डेंटिस्ट भी हैं धनश्री
आपको बता दें कि धनश्री वर्मा एक बेहतरीन डांसर और कोरियोग्राफर होने के साथ साथ एक फेमस डेन्टिस्ट भी हैं। धनश्री टीवी के पॉपुलर डांस रिएलिटी शो ‘झलक दिखला जा 11’ में भी नजर आई थीं। धनश्री वर्मा इस डांस रिएलिटी शो के फाइनल तक पहुंची थीं। उन्होंने अपनी डांसिंग स्किल से लोगों को दीवाना बना दिया था।

टीम इंडिया से बाहर हैं युजवेंद्र चहल

युजवेंद्र चहल अभी टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने वाली टीम का हिस्सा थे लेकिन एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। जनवरी 2023 में उन्होंने भारत के लिए आखिरी वनडे जबकि अगस्त 2023 में आखिरी टी20 खेला था। इसके बाद भी आईपीएल 2025 की नीलामी में पंजाब किंग्स ने उन्हें 18 करोड़ में खरीदा।

युजवेंद्र और धनश्री की शादी 11 दिसंबर 2020 को हुई थी। झलक दिखला जा 11 में धनश्री ने अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया था। उन्होंने कहा, ‘लॉकडाउन में कोई मैच नहीं हो रहे थे और सभी क्रिकेटर घर पर बैठे बोर हो रहे थे। उसी दौरान युजी ने एक दिन डांस सीखने का फैसला किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर मेरे डांस वीडियो देखे थे। मैं पहले डांस सिखाती थी। उन्होंने मुझसे डांस सीखने के लिए संपर्क किया। मैं मान गई।’

Back to top button