
इमरान हाशमी का चार्म और हिमेश की जादुई आवाज, Gunmaaster G9 का पहला गाना रिलीज
Gunmaaster G9 Song: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म ‘गनमास्टर जी9′ का पहला रोमांटिक गाना ‘अफसाना बनाया आपने’ (Afsaana Banaaya Aapne) रिलीज हो गया है।
फिल्म ‘आवारापन 2’ की बड़ी सफलता के बाद दर्शक इमरान हाशमी के इस नए प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसके जरिए बॉलीवुड की आइकॉनिक एक्टर-सिंगर जोड़ी यानी इमरान हाशमी और हिमेश रेशमिया ने एक बार फिर वापसी की है।
इमरान-जेनेलिया की शानदार केमिस्ट्री
रिलीज हुए गाने ‘अफसाना बनाया आपने’ में इमरान हाशमी के साथ अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा नजर आ रही हैं। गाने के वीडियो में दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री बेहद खूबसूरत और लुभावनी लग रही है। मंगलवार को इमरान हाशमी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर गाने का टीजर शेयर कर प्रशंसकों की उत्सुकता बढ़ा दी थी।
बुधवार को इस गाने का पूरा वर्जन लॉन्च होते ही फैंस इसे खूब पसंद कर रहे हैं और यूट्यूब सहित विभिन्न स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर यह ट्रेंड करने लगा है।
हिमेश रेशमिया की हिट आवाज
‘अफसाना बनाया आपने’ गाने को कंपोज करने के साथ-साथ अपनी मखमली आवाज से सजाया है खुद हिमेश रेशमिया ने। इस रोमांटिक ट्रैक को सुनते ही संगीत प्रेमियों को 2005 और 2006 का वह दौर याद आ गया है जब इमरान और हिमेश की जुगलबंदी चार्टबस्टर हिट साबित होती थी। इससे पहले यह जोड़ी ‘आशिक बनाया आपने’, ‘अक्सर’, ‘दिल दिया है’ और ‘गुड बॉय बैड बॉय’ जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में एक साथ जादू बिखेर चुकी है।
ये भी पढ़े गुजरात में सजी सितारों की महफिल, राष्ट्रपति के हाथों से अवार्ड…
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
आदित्य दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म ‘गनमास्टर जी9’ एक हाई-ऑक्टेन रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म है। यह फिल्म 27 नवंबर 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। फिल्म के पहले सिंगल ने ही दर्शकों के बीच जबरदस्त बज क्रिएट कर दिया है, जिससे मेकर्स को उम्मीद है कि यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित करेगी।
ये भी पढ़े- Drishyam 3 में विजय सालगांवकर की कहानी का होगा The End?





