Akshay Kumar: ‘तीस मार खां’ के सेट पर रोज उड़कर आते थे अक्षय कुमार, फराह खान का खुलासा…

Akshay Kumar News: फराह खान ने फिल्म ‘तीस मार खां’ की शूटिंग का एक मजेदार किस्सा शेयर किया है। उन्होंने बताया कि अक्षय कुमार रोजाना शूटिंग के लिए हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल करते थे।

Akshay Kumar News: बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ यानी अक्षय कुमार इंडस्ट्री में अपने कड़े अनुशासन और समय की पाबंदी के लिए जाने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अपनी फिल्म के सेट पर समय से पहुंचने के लिए अक्षय कुमार किस हद तक जा सकते हैं? हाल ही में कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान ने साल 2010 में आई अपनी मशहूर कॉमेडी फिल्म ‘तीस मार खां’ (Tees Maar Khan) की शूटिंग से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प और मजेदार किस्सा साझा किया है।

हर शाम घर लौट जाते थे अक्षय

यह मजेदार खुलासा तब हुआ जब फराह खान, अक्षय कुमार, निर्देशक प्रियदर्शन और अभिनेता राजपाल यादव अपनी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ के प्रमोशन के लिए एक साथ बैठे थे।

किस्सा शेयर करते हुए फराह खान ने कहा, “हम मालशेज घाट (महाराष्ट्र) में फिल्म ‘तीस मार खां’ की शूटिंग कर रहे थे। हर दिन सुबह 8 बजे का शिफ्ट टाइम होता था। चूंकि मुंबई से मालशेज पहुंचने में करीब ढाई से तीन घंटे का समय लगता था, इसलिए पूरी टीम वहीं रुकती थी। लेकिन अक्षय हर शाम शूटिंग खत्म होने के बाद मुंबई अपने घर चले जाते थे और अगली सुबह ठीक 7:45 बजे सेट पर हाजिर हो जाते थे।”

अक्षय ने खुद खोला राज

फराह की यह बात सुनकर वहां मौजूद राजपाल यादव भी दंग रह गए। उन्होंने हैरानी जताते हुए पूछा कि आखिर यह कैसे मुमकिन था? इस पर अक्षय कुमार ने खुद मुस्कुराते हुए राजराज खोला और कहा, “मैं रोजाना हेलीकॉप्टर से आता-जाता था।” अक्षय का यह जवाब सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

ये भी पढ़े-Box Office: ‘भारत भाग्य विधाता’ और ‘गवर्नर’ की थमी रफ्तार, ‘हॉन्टेड 3D’ और ‘मैं वापस आऊंगा’ का कमाल

बॉक्स ऑफिस पर ‘तीस मार खां’ का प्रदर्शन?

24 दिसंबर 2010 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘तीस मार खां’ में अक्षय कुमार के अलावा कैटरीना कैफ और अक्षय खन्ना मुख्य भूमिकाओं में थे। फिल्म का गाना ‘शीला की जवानी’ आज भी बेहद लोकप्रिय है। लगभग 45 करोड़ रुपये था और कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगभग 100.01 करोड़ रुपये (सैकनिल्क के अनुसार)

भले ही फिल्म को समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन इसने बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट निकालकर अच्छी कमाई की थी। यदि आप इस फिल्म को दोबारा देखना चाहते हैं, तो यह नेटफ्लिक्स (Netflix) पर उपलब्ध है।

ये भी पढ़े-Gadar 3: फिर तहलका मचाएंगे सनी देओल, डायरेक्टर ने बताया कब रिलीज होगी ‘गदर 3’

Back to top button