
Hrithik Roshan: ‘गुड गाय’ वाली इमेज से बोर हुए ऋतिक, खुलेआम कही दिल की बात
Hrithik Roshan Post: ऋतिक रोशन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ऋतिक इन दिनों पेरिस में हैं। जो तस्वीर ऋतिक ने शेयर की है, उसमें पेरिस का एफिल टावर साफ चमकता दिखाई दे रहा है।
Hrithik Roshan Post: बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरों और अन्य अपडेट्स के जरिए फैंस का ध्यान खींचते हैं। इस बार उनकी पोस्ट ने फैंस को थोड़ा परेशान कर दिया है। दरअसल, ऋतिक ने पेरिस से एक सेल्फी फैंस के साथ साझा किया है। उनके पीछे चमचमाता हुआ एफिल टावर भी नजर आ रहा है। तस्वीर के साथ उन्होंने एक पोस्ट लिखा और अपना मनपसंद किरदार निभाने की ख्वाहिश जताई। वह इन दिनों सुपरहीरो फिल्म ‘कृष 4′ पर काम कर रहे हैं। ‘कृष 4’ का निर्देशन भी ऋतिक कर रहे हैं।
डायरेक्टर सिर्फ ‘अच्छे आदमी’ का रोल ही दे रहे
ऋतिक रोशन ने करियर में एक्टर ने कई तरह के रोल्स को पर्दे पर जिया है। यही नहीं, ऋतिक ने हीरो के साथ पर्दे पर निगेटिव रोल भी निभाकर हर किसी को हैरान किया। ऋतिक ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुलासा कि वो वह किस तरह का रोल निभाना चाहते हैं। एक्टर ने पेरिस से अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह एफिल टावर के सामने पोज दे रहे हैं। इस पोस्ट के साथ उन्होंने बताया कि उन्हें डायरेक्टर सिर्फ ‘अच्छे आदमी’ का रोल ही दे रहे हैं।
Hrithik shares a selfie and a short note on the projects he finds exciting on instagram. #HrithikRoshan pic.twitter.com/Vu6B2BXMRl
— HrithikRules.com (@HrithikRules) June 4, 2026
सबसे यादगार कैमियो में से जफर
आपको बता दें कि ऋतिक रोशन साल 2009 में आई जोया अख्तर की फिल्म ‘लक बाय चांस’ का जिक्र कर रहे थे. इस फिल्म में ऋतिक ने ‘जफर खान’ नाम के एक बेहद चार्मिंग लेकिन घमंडी और स्वार्थी सुपरस्टार का एक्सटेंडेड कैमियो निभाया था. भले ही स्क्रीन पर उनका रोल छोटा था, लेकिन एक ग्रे-शेड किरदार में ऋतिक ने जान फूंक दी थी.
ऋतिक रोशन को आखिरी बार फिल्म ‘वॉर 2’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई. प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो ऋतिक जल्द ही ‘कृष 4’ के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने की तैयारी कर रहे हैं. खास बात यह है कि इस सुपरहीरो फिल्म से वे बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं, जिसे राकेश रोशन प्रोड्यूस करेंगे.





