Ikka OTT Release: कानूनी खेल खेलेंगे सनी देओल-अक्षय खन्ना,’ इक्का के रिलीज डेट का ऐलान

Ikka OTT Release Date: करीब 30 साल बाद सनी देओल और अक्षय खन्ना एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं. दोनों नेटफ्लिक्स की कोर्टरूम थ्रिलर ‘इक्का’ में आमने-सामने नजर आएंगे.

Ikka OTT Release: सनी देओल और अक्षय खन्ना अपकमिंग फिल्म ‘इक्का‘ में तहलका मचाने के लिए तैयार हैं. नेटफ्लिक्स की अपकमिंग सस्पेंस-थ्रिलर कोर्टरूम ड्रामा फिल्म में आमने-सामने नजर आएंगे. ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए इसकी आधिकारिक रिलीज डेट की घोषणा कर दी है. इस धमाकेदार फिल्म से सनी देओल अपना डिजिटल डेब्यू भी करने जा रहे हैं, जिसे लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं.

इस दिन नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज

नेटफ्लिक्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी करते हुए बताया कि ‘इक्का’ 10 जुलाई से स्ट्रीम होगी. पोस्टर के कैप्शन में लिखा है, तारीख आ गई है. कानून के खेल में इक्का जल्दी उतरेगा… इक्का देखें, 10 जुलाई को, केवल नेटफ्लिक्स पर. यह फिल्म सनी देओल के लिए खास है, क्योंकि इससे वह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. एक्टर एक ऐसे किरदार में दिखाई देंगे, जो न्याय और कानून के इर्द-गिर्द घूमता है. वह एक वकील की भूमिका निभा रहे हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

इक्का’ से सनी देओल का डिजिटल डेब्यू

अल्केमी फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘इक्का’ से सनी देओल अपना डिजिटल डेब्यू करने जा रहे हैं. एक लंबे अरसे बाद सनी देओल कोर्टरूम के उसी जाने-पहचाने माहौल में अपनी ट्रेडमार्क कड़क आवाज और दमदार एक्टिंग का जलवा बिखेरते नजर आएंगे. यह फिल्म केवल कोर्ट-कचहरी के ड्रामे तक सीमित नहीं है, बल्कि यह न्याय की बारीकियों और हमारे फैसलों की कीमत को भी बखूबी टटोलेगी, जो इसे पूरे परिवार के साथ देखने लायक एक बेहतरीन फिल्म बनाती है.

ये भी पढ़े-Dhamaal 4 Trailer: नए ट्वि्स्ट के साथ लौटी ‘धमाल’ की टोली, ट्रेलर देख नहीं रुकेगी हंसी

फैमिली, वैल्यूज और जस्टिस की इस हाई-स्टेक्स लड़ाई में कौन जीतेगा, यह जानने के लिए फैंस को 10 जुलाई तक इंतजार करना होगा, जब ‘इक्का’ सिर्फ नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी.

ये भी पढ़े- Salman Khan पहुंचे दिल्ली हाई कोर्ट, फिल्म ‘Kala Hiran’ की रोक लगाने की मांग

Back to top button