
तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, ‘Peddi’ की रिलीज पर किए दर्शन
Janhvi Kapoor Went Tirumala Temple: अभिनेत्री जान्हवी कपूर की बहु प्रतीक्षित फिल्म ‘पेड्डी’ गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इस अवसर पर अभिनेत्री ने तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
Janhvi Kapoor Went Tirumala Temple: जिस दिन जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) की नई फिल्म ‘पेड्डी’ रिलीज हुई, उसी सुबह वह तिरुपति के अलीपिरी पैदल मार्ग से चढ़ाई कर भगवान के दर्शन करने पहुंचीं। इस पदयात्रा के लिए उन्होंने एक साधारण कुर्ता पजामा पहना था। बाद में मंदिर में पूजा-अर्चना के दौरान उन्होंने बैंगनी रंग की साड़ी धारण कर ली। इस फिल्म को लेकर प्रशंसकों में जबरदस्त उत्साह था, खासकर इसलिए क्योंकि इसमें राम चरण भी मुख्य भूमिका में हैं।
3550 सीढ़ियां चढ़कर तिरुपति मंदिर पहुंचीं जाह्नवी
इस दौरान जाह्नवी पारंपरिक भारतीय परिधान में नजर आईं। उन्होंने गहरे बैंगनी रंग की सिल्क साड़ी पहनी थी, जिस पर खूबसूरत फूलों की डिजाइन बनी हुई थी। अपने लुक को उन्होंने सोने का कमरबंद, चोकर नेकलेस, झुमकों और पारंपरिक चूड़ियों के साथ पूरा किया।
जान्हवी कपूर अक्सर तिरुपति बालाजी के दर्शन को मंदिर आती रहती हैं। वह लगभग हर साल अपने जन्मदिन के मौके पर भगवान वेंकटेश्वर के दर्शन करने तिरुमाला पहुंचती हैं। इतना ही नहीं, वह अपनी दिवंगत मां श्रीदेवी के जन्मदिन पर भी मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करती हैं। इंटरनेट पर जाह्नवी के कई वीडियो वायरल हैं, इनमें वो नंगे पैर मंदिर की 3550 सीढ़ियां चढ़ती देखा गई हैं.।
‘पेड्डी’ फिल्म हो गई रिलीज
उनकी फिल्म ‘पेड्डी’ की बात करें तो यह एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन बुची बाबू सना ने किया है। फिल्म में जान्हवी कपूर के साथ दक्षिण भारतीय सुपरस्टार राम चरण मुख्य भूमिका में हैं। इसके अलावा, फिल्म में बोमन ईरानी, शिवा राजकुमार, जगपति बाबू और दिव्येंदु जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
‘पेड्डी’ फिल्म के बारे में…
फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा की है जो खेलों के माध्यम से अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करता है। क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसी प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने वाला यह किरदार कई चुनौतियों, प्रतिद्वंद्विता और सामाजिक दबावों का सामना करता है। राम चरण इस फिल्म में एक बहुमुखी खिलाड़ी की भूमिका निभा रहे हैं।
ये भी पढ़े- Bharat Bhagya Vidhata Trailer: मुंबई टेरर अटैक की अनटोल्ड स्टोरी, कंगना की फिल्म का ट्रेलर रिलीज
जाह्नवी कपूर का वर्कफ्रन्ट
वर्कफ्रंट पर जाह्नवी की मूवी पेद्दी उनकी दूसरी टॉलीवुड फिल्म है. फिल्म में उन्होंने पहली बार राम चरण के साथ स्क्रीन शेयर किया है. एक्ट्रेस के काम को मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. जाह्नवी के राम चरण संग सेंसेशनल गाने की जमकर चर्चा हो रही है.
ये भी पढ़े- ‘Don 3’ पर गरमाया विवाद, Ranveer Singh ने FWICE को भेजा लीगल नोटिस





