Force 3: खौफनाक अंदाज में लौट रहे जॉन अब्राहम, मिला हर्षवर्धन राणे का साथ…

Force 3: एक्शन थ्रिलर फ्रेंचाइजी ‘फोर्स’ की तीसरी किस्त का ऐलान हो गया है। इस अपकमिंग एक्शन फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ हर्षवर्धन राणे अहम किरदार में नजर आने वाले हैं।

Force 3: इस वक्त कई बड़ी फिल्मों के सीक्वल पर काम चल रहा है। इनमें से एक है- ‘फोर्स 3‘, जिस पर काफी वक्त पहले ही काम शुरू कर दिया गया था. पर अब जाकर फाइनली फिल्म का अनाउंसमेंट हो चुका है. ACP यशवर्धन बनकर एक बार फिर जॉन अब्राहम धमाल मचाएंगे. वहीं, हर्षवर्धन राणे का भी उन्हें साथ मिला है. फोर्स 3 अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है.

कब रिलीज होगी फोर्स 3

लंबे समय से जॉन अब्राहम स्टारर फोर्स 3 को लेकर सुर्खियां तेज हैं। सुपरस्टार की इस मूवी को लेकर सिनेप्रेमियों की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है। हर्षवर्धन राणे की एंट्री के बाद से इस मूवी को लेकर बज और अधिक बढ़ गया है। इस बीच फिल्म समीक्षक तरण आदर्श की तरफ से फोर्स 3 की रिलीज डेट को लेकर खुलासा किया गया है।

जॉन के साथ नजर आएंगे हर्षवर्धन राणे

जॉन अब्राहम फोर्स 3 का ऐलान करते हुए एक्स पर लिखते हैं, ‘जब अजेय टकराता है अडिग से, तब एक तूफान जन्म लेता है. फोर्स आ रही है! ‘फोर्स 3’ सिनेमाघरों में 19 मार्च 2027 को रिलीज हो रही है’. इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे, तान्या मानिकतला और सूर्य शर्मा भी अहम किरदार अदा करते दिखेंगे. फिल्म के अनाउंसमेंट वीडियो ने दर्शकों का उत्साह बढ़ा दिया है.

ये भी पढ़े- ‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का टीजर रिलीज, दो हसीनाओं के प्यार में पड़े वरुण धवन

पहली फिल्म में जहां जॉन अब्राहम और जेनेलिया की जोड़ी नजर आई थी. वहीं दूसरी फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने लीड रोल अदा किया था. फोर्स 2 साल 2016 में रिलीज हुई थी. इस बार कहानी इंटरनेशनल स्पाई मिशन के इर्द-गिर्द घूमती है और जॉन के साथ सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में दिखाई दी थीं.

ये भी पढ़े- Bhooth Bangla New Song: अक्षय संग जमी वामिका की जोड़ी, रिलीज होते ही छाया ‘ओ सुंदरी’

फिल्म में पहले पार्ट से ज्यादा बड़े स्तर का एक्शन और ग्लोबल स्केल देखने को मिला. इसी को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि फोर्स 3 एक्शन को और एक लेवल ऊपर ले जाएगी.

ये भी पढ़े- ‘भूल भुलैया’ का खौफ! Actor के बेटे को सताती रहीं Vidya Balan…

Back to top button