
‘Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai’ का टीजर रिलीज, दो हसीनाओं के प्यार में पड़े वरुण धवन
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Teaser: फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का टीजर वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के बीच एक जबरदस्त और मजेदार लव ट्रायंगल की झलक दिखाता है।
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Teaser: बॉलीवुड के ‘मसाला एंटरटेनर’ वरुण धवन एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ का फर्स्ट लुक सामने आ गया है. इस वीडियो में वरुण धवन मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े के साथ रोमांस करते नजर आए हैं. ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के फर्स्ट लुक की चर्चा हो रही है. इसे फैंस पसंद कर रहे हैं.
रोमांस और कन्फ्यूजन की कॉमेडी
टीजर की शुरुआत वरुण धवन के चिर-परिचित अंदाज से होती है, जहां वे अपनी एनर्जी और कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को लुभाते हैं। फिल्म की कहानी एक ऐसे युवा के इर्द-गिर्द घूमती नजर आती है, जो प्यार की तलाश में है, लेकिन उसकी जिंदगी में दो हसीनाओं के आने से जबरदस्त ‘केओस’ पैदा हो जाता है।
मृणाल ठाकुर जहां अपनी सादगी और एक्टिंग से दिल जीत रही हैं, वहीं पूजा हेगड़े का ग्लैमरस अवतार फिल्म की चमक बढ़ा रहा है। इन तीनों के बीच की केमिस्ट्री और मजेदार संवाद यह संकेत देते हैं कि यह एक क्लासिक रोमांटिक-कॉमेडी होने वाली है।
ये भी पढ़े- Bhooth Bangla New Song: अक्षय संग जमी वामिका की जोड़ी, रिलीज होते ही छाया ‘ओ सुंदरी’
फिल्म को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया है. वहीं रमेश तौरानी ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. फिल्म को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. फिल्म 22 मई को रिलीज होगी. वरुण ने फर्स्ट लुक वीडियो शेयर करते हुए लिखा-डेविड धवन एंटरटेनर है जवानी तो इश्क होना है. फिल्म में मनीष पॉल, जिमी शेरगिल, चंकी पांडे, मौनी रॉय, अली असगर जैसे स्टार्स नजर आएंगे.
ये भी पढ़े- क्या मैं अच्छी मां हूं? Alia Bhatt का सवाल; Sadhguru का चौंकाने वाला जवाब…





