
War 2 के प्रमोशन इवेंट में फैन पर भड़के Jr NTR, बोले- 1 सेकेंड नहीं लगेगा…
War 2: साउथ सुपर स्टार जूनियर एनटीआर का एक वीडियो वायरल हो रहा है इसमें वह फैन्स पर भड़क गए हैं। दरअसल वॉर 2 के प्रमोशन इवेंट में वह कुछ बोलना चाह रहे थे और फैन्स एक्साइटमेंट में उन्हें बोलने नहीं दे रहे थे।
War 2: फिल्म वॉर 2 को लेकर काफी चर्चा है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) और जूनियर एनटीआर (Jr NTR) नजर आएंगे। जूनियर एनटीआर वॉर 2 बॉलीवुड डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म में कियारा आडवाणी फीमेल लीड में हैं. जूनियर एनटीआर जोरों-शोरों से प्रमोशन में बिजी हैं। खास बात यह है कि इसी दिन रजनीकांत की फिल्म ‘कुली’ भी रिलीज हो रही है, जिससे बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त क्लैश देखने को मिलेगा।
मैं बोलूं तो शांत रहें…
वायरल हो रहे एक वीडियो में, जूनियर एनटीआर ने अपने प्रशंसकों से शालीनता बनाए रखने और सुनने की अपील की। एक प्रशंसक की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा, “भाई, क्या मैं चला जाऊँ? मैंने अभी क्या कहा? जब मैं बोलूँ तो चुप रहना। मुझे माइक नीचे रखकर मंच से जाने में एक सेकंड भी नहीं लगेगा। क्या मैं बोलूँ? फिर, चुप रहना।”
View this post on Instagram
वॉर 2 की एडवांस बुकिंग
बता दें कि वॉर 2 की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. इस फिल्म की रजनीकांत की कुली के साथ टक्कर देखने को मिलेगी. वॉर 2 के लिए फैंस एक्साइटेड नजर आ रहे हैं. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 8.5 करोड़ की कमाई कर चुकी है। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़े-
War 2 ने एडवांस बुकिंग में तोड़ा रिकॉर्ड, ऋतिक-Jr NTR की फिल्म पर पैसो की बारिश…
वॉर 2 को अयान मुखर्जी ने डायरेक्ट किया है. YRF ने फिल्म को प्रोड्यूस किया है. ये 2019 में आई फिल्म वॉर का सीक्वल है. वॉर में टाइगर श्रॉफ और ऋतिक रोशन थे. वॉर को फैंस ने बहुत पसंद किया था. फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की थी. अब फैंस वॉर 2 को लेकर भी एक्साइटेड हैं. फिल्म के ट्रेलर को काफी पसंद किया गया. इस फिल्म में कियारा आडवाणी को बिकिनी लुक में भी देखा जाएगा।
यह भी पढ़े:
War 2 का सॉन्ग ‘जनाब-ए-अली’ का टीजर आउट, Hrithik vs NTR का धमाकेदार डांस





