‘कल्कि 2898 एडी’ ने बॉक्स ऑफिस के सूखे को किया खत्म, तोड़े कई रिकॉर्ड

Kalki 2898 AD Box Office Day1: नाग आश्विन द्वारा निर्देशित इस साल की मच अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ आखिरकार सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। और अब पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं।

Kalki 2898 AD: साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। प्रभास, अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, और कमल हासन स्टारर इस फिल्म के एडवांस बुकिंग के मामले में शानदार रिस्पॉन्स मिला था। इस साइंस-फिक्शन फिल्म को देखने सिनेमाघरों में दर्शकों की भीड़ भी उमड़ रही है। कल्कि 2898 एडी ने लंबे समय से चल रहे बॉक्स ऑफिस के सूखे को खत्म करते हुए पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनकर छाई कल्कि 2898 एडी

इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क.कॉम ने Kalki 2898 ADके पहले दिन के कलेक्शन के शुरुआती आंकड़े जारी कर दिए हैं, जिसके अनुसार प्रभास, दीपिका और अमिताभ बच्चन की फिल्म भारतीय सिनेमा की तीसरी सबसे बड़ी ओपनर बनकर सामने आई है। शुरुआती अनुमानों के अनुसार, कल्कि 2898 एडी ने पहले दिन दुनियाभर में 180 करोड़ के करीब कलेक्शन किया है। 

इन फिल्मों को छोड़ा पीछे

पहले दिन के कलेक्शन के साथ प्रभास की ‘कल्कि 2898 एडी’ ने यश की ‘केजीएफ 2’ (159 करोड़ रुपये), खुद प्रभास की ‘सालार’ (158 करोड़ रुपये), थलापति विजय की ‘लियो’ (142.75 करोड़ रुपये), साहो (130 करोड़ रुपये) और शाहरुख खान की ‘जवान’ (129 करोड़ रुपये) के वैश्विक शुरुआती रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। जूनियर एनटीआर और राम चरण स्टारर आरआरआर अभी भी 223 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ भारत की सबसे बड़ी ओपनर बनी हुई है, इसके बाद ‘बाहुबली 2’ है जिसने अपने शुरुआती दिन में 217 करोड़ रुपये से अधिक का कलेक्शन किया था।

Kalki 2898 AD की बात करें तो फिल्म 27 जून को दुनिया भर में रिलीज हुई। फिल्म में प्रभास दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन, कमल हासन और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म को दर्शकों ओर क्रिटिक्स से पॉजिटिव रिव्यू मिल रहे हैं, ऐसे में वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल की उम्मीद है।

Back to top button